अपनी मां के साथ डांस करते दिख रहे हैं सुपरस्टार सलमान खान- जबरदस्त क्यूट VIDEO
Recommended Video
सलमान खान आजकल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। सुपरस्टार लगातार अपनी तस्वीरें और अपने वीडियो इंस्टाग्राम, ट्विटर पर शेयर करते रहते हैं। जाहिर है सलमान फैंस इससे काफी खुश हैं कि उन्हें फिल्म से अलग भी अपने फेवरिट सुपरस्टार की झलक देखने को मिल रही है। अब सलमान ने एक वीडियो शेयर किया है, जहां वह अपनी मां सलमा खान के साथ डांस करते दिख रहे हैं और फुल एन्जॉय कर रहे हैं। यह वीडियो बेहद क्यूट है।
सलमान खान ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है- Mom is saying band karo yeh naach ganna.. (मां कह रही हैं कि ये नाच गाना बंद करो..) वीडियो में सलमान अपनी मां के साथ इंग्लिश गाने पर डांस कर रहे हैं। ये गाना लंबे समय से ट्रेंड में बना हुआ है।

कुछ ही दिनों पहले सलमान खान ने एक वीडियो शेयर किया था, जहां वह अपने पिता सलीम खान के साथ गाना गाते नजर आ रहे थे। अक्सर देखा जाता है कि सलमान खान परिवार के साथ मस्ती करते रहते हैं। हर दिन सलमान एक ना एक वीडियो शेयर करते हैं, जिसे उनके लाखों, करोड़ों फैंस पसंद करते हैं। कुछ ही दिनों पहले सलमान और सोहेल के बेटे का वीडियो खूब देखा गया था।
View this post on InstagramMom is saying band karo yeh naach ganna..
A post shared by Salman Khan (@beingsalmankhan) on
बहरहाल, फिल्मों की बात करें तो दबंग 3 की शूटिंग भी शुरु हो चुकी है। दबंग 3 दिसंबर में रिलीज होने वाली है, जिसका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। प्रभुदेवा के निर्देशन में बन रही इस फिल्म के साथ सलमान क्रिसमस पर धमाका मचाने वाले हैं। फिल्म में सलमान के साथ सोनाक्षी सिन्हा हैं।


Click it and Unblock the Notifications











