Salman Khan ने ऐश्वर्या राय की बिल्डिंग में काटा था बवाल, Viral Video में हुआ चौकाने वाला खुलासा!

Salman Aishwarya Affair- सलमान खान और ऐश्वर्या राय को लेकर अक्सर बातें होती रहती हैं। भले ही दोनों को अब कोई लेना देना नहीं है लेकिन एक दूसरे का नाम दोनों का पीछा नहीं छोड़ता है।
काफी कम लोग जानते हैं कि सलमान खान ऐश्वर्या राय को लेकर कितनी सीरियस थे और वो शादी भी करना चाहते हैं। लेकिन कुछ ऐसा था जिसकी वजह से ऐश उनसे खुद दूर हो गईं।
इस बात का खुलासा हो गया है और एक वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में एक शख्स के द्वारा सलमान-ऐश को लेकर कई खुलासे किए हैं।
ऐश्वर्या राय के मां-बाप
वायरल वीडियो को glamsham नाम के पेज पर साझा किया गया है। शख्स का कहना है, सलमान और ऐश्वर्या राय की अगर बात करें तो दोनों इस प्यार में सीरियस थे। दोनों चाहते थे कि ये हो जाए।
चूंकि सलमान खान पर दूसरी हीरोइनों के लेबल लगे हुए थे जैसे सोमी अली और संगीता बिजलानी। इस बात को लेकर ऐश्वर्या राय के मां बाप चिंता में थे कि वो सच में ऐश से प्यार करते हैं या फिर सिर्फ फ्लर्ट कर रहे हैं। सलमान खान चाहते थे कि वो जल्दी से शादी कर लें लेकिन ऐश्वर्या राय जिस मुकाम पर थीं वो इतनी जल्दी शादी करके सेटल नहीं होना चाहती थीं।
इस बात को लेकर दोनों के बीच रिफ्ट आया था। एक रात में वो जाकर उनके बिल्डिंग में हंगामा कर देते हैं उनके दरवाजे को खटखटाते हैं। इसको लेकर उनके पड़ोसियों ने भी इंटरव्यू दिया और सबकुछ पेपरों में आया। ये चीजें ऐश को काफी खली थीं। उनको लगा ये मेरे लिए ठीक नहीं होगा और वो खुद ही इससे बैकाउट हो गईं।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
इस वीडियो के सामने आते ही लोगों के रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''उनको शादी कर लेना चाहिए।'' एक ने लिखा, ''सलमान ऐश्वर्या को बहुत चाहता था।'' एक ने लिखा, ''दोनों की जोड़ी शानदार होती।'' एक ने लिखा, ''इसपर फिल्म बननी चाहिए।''
आप देखिए वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है...


Click it and Unblock the Notifications