सलमान खान के लिए 5 दिनों तक 1100 किमी साइकिल चलाता रहा ये शख्स, भाईजान ने की मुलाकात

salman khan

Salman Khan Cycle Fan: बॉलीवुड एक्टर सलमान खान ने हाल ही में अपना जन्मदिन बड़े ही धूमधाम से मनाया, फैंस ने भी एक्टर को जन्मदिन की बधाई दी और कई लोग अपने पंसदीदा अभिनेता से खास मौके पर मिलने भी गए। ऐसे में सुपरस्टार से एक उनका फैन जबलपुर, मध्यप्रदेश से 1100 किमी की यात्रा साइकिल से तय कर मुंबई मिलने आया। इस व्यक्ति से अभिनेता काफी खुश हुए।

वायरल हो रही है तस्वीर
सोशल मीडिया पर काफी तेजी से एक्टर की फैन के साथ वाली तस्वीर वायरल हो रही है। फैन की साइकिल पर एक बोर्ड है जिस पर लिखा है, "चलो उनको दुआएं देते चलें। जबलपुर से मुंबई, दीवाना मैं चला।"

बर्थडे विश करने के लिए किया ऐसा
सलमान खान के एक फैन पेज ने तस्वीर साझा की और लिखा, "जबलपुर निवासी समीर मेगास्टार सलमान खान से मिलने के लिए 1100 किमी पैदल चलकर मुंबई पहुंचे।" गौरतलब है कि, अभिनेता ने 27 दिसंबर को अपना 57वां जन्मदिन मनाया। अपने जन्मदिन पर सलमान ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने प्रशंसकों का हाथ हिलाते हुए एक तस्वीर साझा की। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "आप सभी का धन्यवाद।"

सलमान खान का बर्थडे सेलिब्रेशन
अभिनेता ने अपने परिवार और दोस्तों के लिए जन्मदिन की पार्टी भी आयोजित की। इस पार्टी में शाहरुख खान, यूलिया वंतूर, तब्बू, पूजा हेगड़े, संगीता बिजलानी, सोनाक्षी सिन्हा, कार्तिक आर्यन सहित अन्य लोग शामिल हुए।

सलमान खान की फिल्में
वर्कफ्रंट की बात करें तो, सलमान अगली बार कैटरीना कैफ के साथ 'टाइगर 3' और पूजा हेगड़े के साथ 'किसी का भाई किसी की जान' में दिखाई देंगे।

Read more about: salman khan bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X