हिट एंड रन केस: सलमान पर आरोप तय लेकिन जज का तबादला
आज एक बड़ी अजीब बात सलमान खान के केस में देखने को मिली कि हिट एंड रन केस में जिस जज के सामने सलमान खान की सुनवाई होनी थी उसका ट्रांसफर हो गया है जिसकी वजह से सुनवाई 16 अगस्त तक के लिए मुल्तवी कर दी गयी है। खैर लेकिन आज कार्रवाई हुई और सलमान खान पर आरोप तय कर दिये गये। आपको बता दें कि
सलमान पर भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (तीन) के तहत सुनवाई की जाएगी। यदि सलमान पर आरोप सिद्ध होता है तो उन्हें कम से कम 10 साल के कारावास की सजा हो सकती है। मामले की अगली सुनवाई 16 अगस्त को होगी।
खैर आज जो भी हुआ उसकी वजह से सलमान खान के डायरेक्ट साजिद नाडियावाला को काफी चैन मिला होगा क्योंकि अदालत ने सल्लू को विदेश जाने की अनुमति दे दी है। अब सलमान 'किक' फिल्म की शूटिंग के लिए लंदन जा सकेंगे। फिल्म में उनकी हिरोईन जैकलीन फर्नाडिज हैं। फिलहाल कुछ दिनों के लिए सलमान और उनके घरवालों को राहत मिल गयी है।
आईये जानते हैं क्या-क्या हुआ आज सलमान के साथ?


Click it and Unblock the Notifications











