Pyar Karo Na Teaser- सलमान खान का कोरोना वायरस सॉन्ग, आज देंगे प्यार का संदेश
सुपरस्टार सलमान खान इस समय लॉकडाउन के लेकर अपने फॉर्म हाउस में हाउस में हैं किसी ना किसी तरीके से फैंस के सामने आते रहते हैँ। लेकिन अब एक बड़ा धमाका होने जा रहा है जिसमें सलमान खान अपने यू-ट्यूब चैनल पर एक गाना रिलीज करने वाले हैँ। इस गाने का ऐलान बीते दिन यानि 19 अप्रैल को हुआ था। इस गाने का नाम है प्यार करो ना। गौरतलब है कि इसको खुद सलमान खान ने गाया है और इसका म्यूजिक साजिद वाजिद ने दिया है।
सलमान खान ने इसकी एक झलक के साथ ये भी बता दिया था कि गाना आज यानि 20 अप्रैल को रिलीज होने वाला है। खबर है कि इस गान के साथ सलमान खान कोरोना वायरस से चल रही समस्या को लेकर एक प्यार भरा संदेश देना चाहते हैं।

कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के बीच अभिनेता सलमान खान प्यार और जागरुकता का संदेश देने के लिए अपने गीत 'प्यार करोना' को प्रदर्शित करने की तैयारी में जुटे हैं।
इस गाने के बोल सलमान और हुसैन दलाल ने मिल कर लिखे हैं। गाने का वीडियो शेयर करते हुए सलमान खान ने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा,
"तो मैं अपने हैंडल से पोस्ट करके आपको ये बता रहा हूं कि कल मेरा यूट्यूब चैनल, मेरा क्या, हमारा। उसपर गाना रिलीज होगा। उम्मीद है आप उसे हैंडल कर पाएंगे।" फैस इस गाने के रिलीज का इंतजार कर रहे हैँ। फिलहाल आप देखिए इसका टीजर...


Click it and Unblock the Notifications