TRICK: शाहरूख की फैन स्टाइल में चल रही है सलमान की सुलतान शूट!
[बॉलीवुड समाचार] सलमान खान की सुलतान की शूट ज़ोरों पर शुरू हो चुकी है और आखिरकार फिल्म शाहरूख खान की फैन की तरह ही शूट की जा रही है। यानि कि बिना हीरोइन के। गौरतलब है कि सुलतान की हीरोइन की तलाश तो काफी की गई लेकिन सलमान खान को अपनी लीड हीरोइन नहीं मिल पाई।
अब आखिरकार थक हारकर फिलहाल सलमान खान ने बिना किसी फीमेल लीड के फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। हालांकि, अगर अंदर के सूत्रों की मानें तो सुलतान के लिए यशराज में दो खेमे बन चुके हैं और आदित्य चोपड़ा Vs सलमान खान चल रहा है। यानि कि दोनों को दो हीरोइनें पसंद हैं।
अब जैसे कि शाहरूख खान की फैन के 60 प्रतिशत शूट हो जाने के बाद फिल्म की हीरोइन फाइनल की गई है, वैसे ही सलमान खान की सुलतान के लिए बेगम फिलहाल तो नहीं मिल पा रही हैं। क्योंकि सलमान बैक 2 बैक फिल्में कर रहे हैं इसलिए अब हीरोइन के बिना ही फिल्म की शूटिंग शुरू हो चुकी है।
सूत्रों की मानें तो परिणीति चोपड़ा को भी फिल्म के लिए फाइनल किया गया है और इसके लिए काफी झंझट हुआ अनुष्का शर्मा के साथ -


Click it and Unblock the Notifications

