बाहुबली सुपरस्टार और 'रेस 3' कनेक्शन.. सलमान खान ने ये स्टंट सीन किया COPY
हाल ही में रेस 3 का ट्रेलर रिलीज किया गया। ट्रेलर में कई एक्शन और स्टंट सीन्स भी दिखाए गए। बहरहाल, ज्यादातर स्टंट सीन्स का फैंस ने जमकर मजाक उड़ाया। जी हां, सोशल मीडिया पर फैंस ने रेस 3 के ट्रेलर का काफी मजाक उड़ाया है क्योंकि कई सीन्स ऐसे में जो हॉलीवुड फिल्म से कॉपी किये लगते हैं। वहीं, ऐसे में एक सीन ऐसा भी है, जहां सलमान खान बिल्कुल वही स्टंट करते दिख रहे हैं, जैसा साहो टीजर में बाहुबली स्टार प्रभास करते दिखे थे।
जी हां, प्रभास स्टारर साहो का टीजर कुछ महीने पहले ही रिलीज किया गया था। जिसे काफी पसंद भी किया गया। यह 2019 की बहुप्रतीक्षित फिल्म है। टीजर के अंत में एक सीन आता है.. जहां दो लोग छत के गिरते दिखते हैं और उड़ने लगते हैं.. बिल्कुल ऐसा ही सीन रेस 3 में भी डाला गया है।

लोगों ने सोशल मीडिया पर रेस 3 ट्रेलर का जमकर मज़ाक उड़ाया है। ट्रेलर रिलीज होते ही रेस 3 ट्विटर पर ट्रेंड होने लगा। कुछ फैंस ने जहां फिल्म को सलमान खान के करियर की सबसे बड़ी फिल्म मान लिया। वहीं, कुछ ने कहा कि भाईजान ने 3 घंटे का थप्सअप एड बना डाला, इसमें फिल्म जैसा कुछ भी नहीं। कुछ सिनेमा प्रेमी का यह भी मानना है कि रेस सीरिज बिना सैफ अली खान के पूरी नहीं हो सकती। ट्रेलर में सैफ की कमी साफ झलक रही थी।
बहरहाल, यहां देखें रेस 3 को फैंस से कैसा मिला रिएक्शन-


Click it and Unblock the Notifications