BREAKING: काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान दोषी, बाकी 5 आरोपी बरी
Recommended Video

जोधपुर कोर्ट ने सलमान खान को 1998 के काला हिरण शिकार मामले में सलमान खान को दोषी करार दिया है। जबकि बाकी आरोपी कलाकार- सैफ अली खान, तबू, सोनाली बेन्द्रे और नीलम को विमुक्त कर दिया गया है। कुछ ही देर में सलमान खान को सजा सुनाई जाएगा। बता दें, सलमान खान को कम से कम 1 साल या ज्यादा से ज्यादा 5 साल की जेल हो सकती है।
बता दें, ये मामला 20 सालों से चल रहा है। फिल्म हम साथ साथ हैं की शूटिंग के दौरान इन सभी कलाकारों पर काले हिरण का शिकार करने का आरोप लगाया गया था। सलमान खान की दोनों बहन अलवीरा अग्निहोत्री और अर्पिता खान शर्मा भी उनके साथ जोधपुर में हैं।

वहीं, सलमान खान के वकील कम से कम सजा की अपील कर रहे हैं। उनके वकील ने कहा है अगर तीन साल से ज्यादा की सजा होती है तो जमानत के लिए ऊपरी अदालत में जाएंगे। सलमान खान की सजा पर कोर्ट में बहस जारी है।
20 साल पुरानी घटना
यह मामला 'हम साथ साथ है' फिल्म की शूटिंग के दौरान 2 अक्टूबर 1998 की है। फिल्म की शूटिंग के दौरान सलमान खान पर काले हिरण का शिकार करने का मामला दर्ज किया गया था। साथ ही इस केस में सलमान को उकसाने के लिए सैफ अली खान, नीलम, तब्बू और सोनाली बेंद्रे का नाम भी शामिल थे।


Click it and Unblock the Notifications