हिरण के शिकार पर टाइगर को जेल, सलमान के सपोर्ट में आए बॉलीवुड के कई दिग्गज

सलमान खान को आज काला हिरण मारने के मामले में दोषी करार दे दिया गया है। सलमान खान को इस मामले मे 5 साल की सजा हो गई है। बता दे कि केस 20 साल से चल रहा था जिसमे सैफ अली खान, तब्बू, सोनाली बेंद्रे और नीलम भी आरोपी थे। हालांकि आज जोधपुर कोर्ट ने सलमान खान के अलावा सबको बरी कर दिया है।

सलमान खान के जिंदगी का बड़ा दिन आज है। इस बारे में जब रानी मुखर्जी से पूछा गया तो रानी ने सीधे कह दिया कि उनका प्यार और विशेज हमेशा सलमान खान के साथ ही है। सलमान खान औऱ रानी मुखर्जी ने एक साथ कई फिल्मों में काम किया है पर फिल्म हैल्लो ब्रदर के लिए इन दोनो को याद किया जाता है।

salman khan, rani mukerjee, remo dsouza, race 3, सलमान खान, रानी मुखर्जी, रेस 3, रेमो डिसूजा

बता दें कि सलमान खान के खिलाफ ये केस पिछले 20 सालों से चल रहा है। ये मामला उस समय का है जब सलमान खान फिल्म हम साथ साथ है कि शूटिंग जोधपुर में कर रहे थे।

रेमो डिसूजा ने भी सलमान खान के बारे मे बोलते हुए कहा है कि फिल्म रेस 3 की शूटिंग के दौरान सलमान केस के मामले में नहीं की है। रानी मुखर्जी अपनी फिल्म हिचकी को लेकर चर्चा में है उसी से रिलेटेड एक इवेंट में पहुंची थी।

बता दे कि रानी ने इस बात को लेकर सलमान खान को लेकर दुख व्यक्त किया है। बता दे कि रानी मुखर्जी की फिल्म हिचकी हाल ही मे रिलीज हुई है और काफी अच्छा बिजनेस कर रही है।

मशहूर निर्देशक सुभाष घई ने ट्विटर पर लिखा है कि वो कोर्ट के इस फैसले चौंक गए है पर उनको भारतीय न्याय व्यस्था पर पूरा भरोसा है। कोई ना कोई रास्ता तो जरूर निकल आएगा।

जया बच्चन ने सलमान खान को सपोर्ट में बोलते हुए कहा कि उसको कुछ राहत मिलनी चाहिए। सलमान बहुत से अच्छे और मानवता वाले काम करते है। जया बच्चन ने दुख प्रकट किया है।

Recommended Video

Salman Khan convicted in blackbuck case, Watch Public reaction | FilmiBeat

बिग बॉस सीजन 11 की विजेता शिल्पा शिंदे ने काफी गुस्से में लिखा है कि एक अच्छे इंसान को सजा देना स्वीकार नहीं किया जाएगा। काला हिरण मारना उससे छोटा अपराध है जो लोग शहर बसाने के नाम पर पेड़ काट डालते है।

अभिनेता अर्जुन रामपाल का कहना है कि कोर्ट के फैसले पर कुछ नहीं बोल सकता लेकिन इस वक्त काफी हेल्पलेस महसूस कर रहा हू और सलमान भाई और उनकी फैमिली के बारे में सोच कर कलेजा बाहर आ रहा है।

इसके साथ ही सलमान खान भी फिल्म रेस 3 की शूटिंग करके अबु धाबी से लौट आए है। सलमान खान इसके अलावा कई फिल्मों को पर काम करने वाले है और कई फिल्में पेंडिंग पड़ी हुई है।

सलमान खान रेस 3 की शूटिंग अब भारत में ही करेंगें क्योंकि विदेश की शूटिंग अब खत्म हो चुकी है। बता दे कि इसके अलावा सलमान खान भारत और दबंग 3 के प्रोजेक्ट पर भी काम कर रहे है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X