Birthday Special- 2014 में सलमान की जिंदगी के स्यापे!
कहते हैं कि काजल की कोठरी में जाने पर दाग लगता ही है, भले ही ये आंखों की खूबसूरती बढ़ाते हों लेकिन यही काजल अगर अश्कों में भीग जाए तो ये पूरे चेहरे को बदरंग भी कर सकता है। बॉलीवुड के सलमान खान भी एक ऐसे एक्टर हैं जो इंडस्ट्री के मोस्ट एजिलजिबल बैचलर, मोस्ट हैंडसम एक्टर हैं लेकिन वहीं दूसरी तरफ इनकी जिंदगी किसी काजल की कोठरी से कम नहीं है। जिसके चलते कोई भी सलमान खान के करीब आता है या इनकी जिंदगी से जुड़ता है तो वो भी इनके स्यापों से जुड़ जाता है।
यूं तो बॉलीवुड का हर एक एक्टर कभी ना कभी विवादों से जुडा़ रहा ही है लेकिन सलमान खान एक ऐसे ऐक्टर हैं जिनका स्यापों व विवादों से चोली दामन जैसा रिश्ता है। ये जहां भी जीाते हैं या जिसकी जिदंगी मे भी जीते हैं वहीं कुछ ना कुछ ऐसी परिस्थितियां पैदा हो जाती हैं कि वो रिश्ता भी एक विवाद में ही तब्दील हो जाता है। आइये साल 2014 में देखते हैं सलमान खान की जिदंगी में किन किन विवादों ने दस्तक दी।


Click it and Unblock the Notifications