सलमान खान का बीजेपी है से गहरा कनेक्शन...हिमांचल की इस जीत में हुआ खुलासा
बॉलीवुड के दबंग खान कहे जाने वाले सलमान खान अपने बेबाक अंदाज के लिए अक्सर सुर्खियों मे बने रहते है। इस समय सलमान अपनी आने वाली फिल्म टाइगर जिंदा है के प्रमोशन में जोर-शोर से बिजी चल रहे है। जितनी चर्चा सलमान खान की टाइगर जिंदा है को लेकर है उतनी ही चर्चा हाल ही में आए हिमांचल प्रदेश असेम्बली के इलेक्शन को लेकर हो रही है।

आपको बता दें कि इस इलेक्शन से सलमान खान का बीजेपी से कनेक्शन बताया जा रहा है। दरअसल सलमान खान के एक रिश्तेदार ने हिमांचल प्रदेश में एक सीट अपने नाम कर ली है। इसके साथ ही लोगो के बीच में इस बात की चर्चा होनी शुरु हो गई है कि कहीं सलमान का बीजेपी से कोई कनेक्शन तो नहीं है।
अर्पिता के ससुर
आपको बता दे कि बीजेपी की पार्टी से हिमांचल मे जीत अपने नाम करने वाले कोई और नहीं बल्कि आयुष शर्मा के पिता और सलमान की बहन अर्पिता के ससुर अनिल शर्मा है। इन्होने हिमांचल के मंडी विधानसभा से चुनाव जीता है। आपको बता दें कि इस बात की जानकारी खुद अर्पिता ने इंस्टाग्राम पर अपने ससुर की फोटो शेयर करके दी है। इसके बाद से ही गॉसिप का सिलसिला शुरु हो गया था। सलमान की बहन अर्पिता की शादी 18 नवंबर 2014 को आयुष से हुई थी और उनका एक बेटा भी है।


Click it and Unblock the Notifications
