लोकसभा चुनाव 2019 नतीजे - सलमान खान ने दी मोदी को बधाई, विवेक ओबेरॉय ने दिया जवाब

आखिरकार इस बार के लोकसभा चुनाव के आधिकारिक नतीजे आ चुके हैं और बॉलीवुड ने धीरे धीरे करके नरेंद्र मोदी को बधाईयां देनी शुरू कीं। लेकिन सलमान खान तो सब कुछ स्वैग में करते हैं। उन्होंने नरेंद्र मोदी को बधाई तो दी लेकिन उनका मन नहीं भरा। इसके बाद सलमान ने अपनी एक शर्टलेस सेल्फी डाली।

इस सेल्फी के साथ सलमान ने लिखा कि लगातार केवल टीवी देख रहा हूं। और अब आराम कर रहा हूं। स्वच्छ भारत, फिट भारत। अब ज़ाहिर सी बात है कि सलमान खान का मोदी प्रेम इस ट्वीट से कूट कूट कर बाहर आ रहा है। वैसे अब पांच साल तक तो आपको इसी सरकार से उम्मीदें लगानी हैं।

salman-khan-congratulates-narendra-modi-for-winning-in-loksabha-elections-2019

सलमान खान के अलावा, कई बॉलीवुड हस्तियों ने भाजपा को आने वाले पांच सालों की सफल सरकार के लिए अभी से बधाई दे दी है। वहीं सबने एक लाईन से ये माना कि ये जनता का रूझान दिखाता और आज की साफ तस्वीर भी।

गौरतलब है कि हेमा मालिनी, सनी देओल, मनोज तिवारी जैसे भाजपा के स्टार उम्मीदवार अपनी अपनी सीट से जीते वहीं कांग्रेस से चुनाव लड़ने वाले शत्रुघ्न सिन्हा और उर्मिला मातोंडकर बुरी तरह हारे।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X