दुबई के प्रिंस शेख हमदान को सलमान खान ने क्यों दी मुबारकबाद? वायरल हो रही है तस्वीर!

सलमान खान इस समय अपनी फिल्म राधे को लेकर चर्चा में चल रहे हैं और लोग इसको काफी ज्यादा पसंद कर रहे हैँ। लेकिन हाल ही में उन्होने एक ट्वीट किया है जिसमें शेख हमदान बिन मोहम्मद बिन रशीद अल मक्तोउम को बधाई दी है। बता दें कि ये शेख हमदान दुबई के प्रिंस हैं जो कि ही में दो बच्चों के पिता बने हैं। दरअसल उनके घर ट्विंस आए हैं। इसके बाद लगातार उनको बधाइयां मिल रहीं हैं और सलमान खान ने भी इस मौके पर उनको मुबारकबाद दी है।

सुपरस्टार ने शेख की एक तस्वीर साझा की है जिसमें वो अपने दोनों बच्चों के साथ नजर आ रहे हैं। इसके साथ वो लिखते हैं कि.. 'बहुत मुबारक हो शेख हमदान आपके ट्विन्स बच्चो के लिए। आपके बच्चों को इस दुनिया का सारा प्यार, सेहत, खुशियाँ और इज्जत नसीब हो।'

salman khan, सलमान खान

इसके बाद ये पोस्ट काफी चर्चा में हैं और सलमान खान के फैंस भी शेख को मुबारकबाद देते हुए नजर आए हैँ। गौरतलब है कि दुबई के शेख ने इस तस्वीर को 21 मई को पोस्ट किया था लेकिन सलमान खान ने 25 मई को मुबारकबाद दी है।

वर्कफ्रंट

वर्कफ्रंट

इस पोस्ट के अलावा अगर वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान आने वाले समय में 'अंतिम, किक 2, टाइगर 3 और कभी ईद कभी दिवाली में नजर आने वाले हैं।

पठान का भी हिस्सा

पठान का भी हिस्सा

इसके अलावा वो शाहरुख खान की फिल्म पठान का भी हिस्सा बनेंगे जिसमें वो दमदार कैमियो से दिल जीतने आ रहे हैं।

सिख पुलिसवाले का रोल

सिख पुलिसवाले का रोल

बात करें अंतिम की तो सलमान खान इस फिल्म में एक सिख पुलिसवाले का रोल कर रहे हैं जो कि गैगस्टर से भिड़ेगा।

 गैंगस्टर का किरदार

गैंगस्टर का किरदार

इस फिल्म के लीड रोल में आयुष शर्मा हैं जो कि एक गैंगस्टर का किरदार निभा रहे हैं और इसका छोटा सा टीजर रिलीज हो चुका है।

टाइगर 3

टाइगर 3

सलमान खान की टाइगर 3 को लेकर भी काफी चर्चा है और इस फिल्म के लिए उन्होने पहले ही शूटिंग शुरु कर दी है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X