सलमान खान ने कंफर्म कर दी टाईगर 3 की रिलीज़ डेट, शाहरख खान की पठान पर भी दे दिया ज़रूरी अपडेट
सलमान खान ने अपने 56वें जन्मदिन के मौके पर मीडिया से बात की और इस दौरान उन्होंने अपनी आने वाली फिल्मों के बारे में बात की। सलमान खान ने जहां एक तरफ कंफर्म किया कि उनकी फिल्म बजरंगी भाईजान 2 का नया टाईटल क्या है वहीं उन्होंने टाईगर 3 की रिलीज़ के बारे में भी बात कर ली है।
सलमान खान ने बातोंं बातों में कंफर्म किया कि टाईगर 3 अगले साल दिसंबर में आएगी और शाहरूख खान की पठान उससे पहले आ जाएगी। दोनों ही फिल्मों में उन्होंने शाहरूख खान के साथ काम किया है। हालांकि, फिर मीडिया से चुटकी लेते हुए सलमान खान ने ये भी बताया कि हो सकता है दोनों फिल्मों साथ ही आ जाएं।

दिलचस्प है कि टाईगर 3 में सलमान खान के साथ कैटरीना कैफ दिखाई देंगी। लेकिन दो ही दिन पहले, क्रिसमस के मौके पर कैटरीना कैफ ने अपनी अगली फिल्म अनाउंस की है जिसका नाम है मेरी क्रिसमस जो कि 23 दिसंबर 2022 को रिलीज़ हो रही है। अब ज़ाहिर है कैटरीना अपनी ही फिल्म से क्लैश नहीं करेंगी।
ऐसे में यशराज फिल्म्स की टाईगर 3 या तो दिसंबर की शुरूआत में रिलीज़ होगी या फिर कैटरीना कैफ की मेरी क्रिसमस को टाईगर 3 के लिए रास्ता छोड़ना होगा।

यशराज करेगा अनाउंसमेंट?
माना जा रहा है कि सलमान खान के जन्मदिन के मौके पर यशराज फिल्म्स टाईगर 3 का अनाउंसमेंट कर सकता है जिसके लिए मोशन पोस्टर तैयार किया गया है। अफवाहें ये भी हैं कि इस पोस्टर पर कैटरीना कैफ का नया नाम कैटरीना कैफ कौशल होने की भी संभावना है। अब जब सलमान खान ने भी टाईगर 3 की रिलीज़ डेट ज़ुबानी बता दी है तो हो सकता है कि ये अनाउंसमेंट कर दिया जाए।

शाहरूख खान करेंगे शूटिंग
शाहरूख खान और कैटरीना कैफ की वजह से टाईगर 3 की शूट रूकी हुई थी और रिपोर्ट्स की मानें तो शाहरूख खान जल्दी ही अपने हिस्सों की शूटिंग पूरी कर पठान की शूटिंग के लिए विदेश रवाना हो जाएंगे। टाईगर 3 में शाहरूख खान भी एक RAW एजेंट की भूमिका में हैं जो पठान में उनका किरदार है।

आगे चलकर बढ़ेगा स्पाई यूनिवर्स?
यशराज की प्लानिंग के हिसाब से चले तो आगे चलकर उनका ये स्पाई यूनिवर्स बढ़ेगा और सलमान खान - शाहरूख खान को जॉइन करेगा ऋतिक रोशन की फिल्म वॉर का किरदार कबीर। हालांकि, अभी वॉर 2 की तैयारी चल रही है और ये स्पाई यूनिवर्स केवल आईडिया के तौर पर पेश किया गया है जिस पर फिलहाल कोई भी फैसला नहीं लिया गया है।

इमरान के साथ तैयारी
फिलहाल तो कैटरीना कैफ और सलमान खान, इमरान हाशमी के साथ टाईगर 3 की शूटिंग पूरी करने में व्यस्त हैं। फिल्म में इमरान हाशमी विलेन के किरदार में दिखाई देंगे जो भारत के टाईगर को पाकिस्तान का करारा जवाब होंगे। फिल्म में इमरान हाशमी के एंट्री सीन पर करोड़ों खर्च किए जा रहे हैं। वहीं इस फिल्म में कैटरीना कैफ भी दमदार एक्शन करती दिखाई देंगी।

मनीष शर्मा की टाईगर 3
टाईगर, यशराज फिल्म्स की सबसे महंगी और सफल फ्रेंचाईज़ी फिल्म है। जहां एक था टाईगर, कबीर खान ने डायरेक्ट की थी वहीं टाईगर ज़िंदा है, अली अब्बास ज़फर ने डायरेक्ट की थी। वहीं अब टाईगर 3 डायरेक्ट कर रहे हैं फैन के डायरेक्टर मनीष शर्मा। टाईगर ज़िंदा है, दिसंबर 2018 में रिलीज़ हुई थी और ये सबसे ज़्यादा कमाने वाली भारतीय फिल्मों की लिस्ट में टॉप 10 में शामिल है। देखना है टाईगर 3 के साथ इस फ्रेंचाईज़ी का कुल बॉक्स ऑफिस कहां तक पहुंचता है।


Click it and Unblock the Notifications











