..................... Salman Khan confirms that Jacqueline Fernandez will be part of Kick 2 - Hindi Filmibeat

जैसे कैटरीना 'टाईगर' का हिस्सा हैं, जैकलीन के बिना भी 'किक' सीक्वल नहीं बनेगी - सलमान खान

हाल ही में भारत के प्रमोशन के दौरान जब सलमान खान से किक 2 की एक्ट्रेस पर सवाल किया गया तो सुपरस्टार ने कंफर्म कर दिया कि किक 2 में जैकलीन ही होंगी। मुंबई मिरर से बात करते हुए सलमान ने कहा- जैसे सोनाक्षी दबंग का हिस्सा हैं, कैटरीना के बिना टाईगर नहीं बन सकती.. उसी तरह किक 2 में जैकलीन का होना भी फाइनल है।

कुछ ही दिनों पहले अफवाह उड़ी थी कि किक 2 में जैकलीन की जगह अब दीपिका पादुकोण ले सकती हैं। लेकिन सलमान खान के बयान से साफ है कि फिल्म में उनके अपोजिट जैकलीन ही होंगी।

Jacqueline Fernandez

2014 में आई सलमान खान- जैकलीन स्टारर हिट फिल्म 'किक' के सीक्वल की जबसे घोषणा की गई है। फैंस बेसब्री से इस फिल्म का इंतजार कर रहे हैं। साजिद नाडियाडवाला ने जोरशोर से रिलीज डेट के साथ किक 2 की घोषणा की थी, लेकिन फिर फिल्म के पोस्टपोन की खबरें आने लगीं।

सूत्रों के अनुसार, साजिद नाडियाडवाला किक 2 को ज्यादा बड़ी और बेहतर बनाना चाहते हैं जिसके लिए वह स्क्रिप्ट पर काफी मेहनत कर रहे हैं।

बहरहाल, यहां जानते हैं किन किन फिल्मों में व्यस्त हैं सलमान खान-

{photo-feature}

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X