..................... सलमान खान का कंफर्म 8 महीनों का प्लान, 'पठान', 'टाइगर 3' और फिर 'कभी ईद कभी दिवाली'-बैक टू बैक धमाके Salman Khan CONFIRMS on Bigg Boss 14 he begins shooting for Pathan soon and then Tiger 3 - Hindi Filmibeat

सलमान खान ने किया कंफर्म, 'पठान', 'टाइगर 3' और फिर 'कभी ईद कभी दिवाली'- बैक टू बैक धमाके

सलमान खान ने अपने आने वाले 8 महीने क्या क्या करने वाले हैं, इसका खुलासा खुद किया है। सलमान खान ने बिग बॉस 14 के सेट पर अपनी आने वाली अपकमिंग फिल्मों का जिक्र किया। साथ ही ये भी कंफर्म किया कि वह शाहरुख खान की फिल्म पठान में नजर आएंगे। वहीं उन्होंने अपनी फिल्मों के शूट को लेकर भी साफ साफ कर दिया है।

सलमान खान ने बिग बॉस 14 को होस्ट करते हुए कहा कि बिग बॉस 14 अब खत्म होने वाला है लेकिन वह अब 8 महीने अपने दूसरे काम पर लगेंगे। उन्होंने कहा वह अब पठान फिर टाइगर 3 और फिर कभी ईद कभी दिवाली के काम पर जुटेंगे। फिर आठ महीनों के बाद एक बार फिर दर्शकों को बिग बॉस 15 के सेट पर मिलेंगे।

बता दें बिग बॉस 14 का जल्द फिनाले होने वाला है। इस बार बिग बॉस की ट्रॉफी कौन जीतेगा इसी पर फैंस की नजरें होंगे। सालों से सलमान खान इस शो को होस्ट कर रहे हैं। इस वीडियो में तो सलमान खान ने ये भी साफ कर दिया कि वह बिग बॉस 15 को भी होस्ट करेंगे।

राधे

राधे

सलमान खान की राधे का ऐलान हो चुका है। राधे इस ईद पर रिलीज हो रही है। चंद महीने ही बचे हैं, अब राधे के जरिए सलमान खान एक बार फिर फैंस की ईद स्पेशल बनाने जा रहे हैं।

टाइगर 3

टाइगर 3

सलमान खान टाइगर फ्रेंचाइजी फिल्म की नेक्स्ट फिल्म की शूटिंग जल्द शुरू करने जा रहे हैं। खबरें हैं कि तुर्की से लेकर दुबई तक फिल्म की शूटिंग होने की खबरें हैं।।

कभी ईद कभी दिवाली

कभी ईद कभी दिवाली

सलमान खान की फिल्म कभी ईद कभी दिवाली का ऐलान हुए सालभर से भी ज्यादा हो चुका है लेकिन कोरोना के चलते इस प्रोजेक्ट पर देरी हुई है। अब टाइगर 3 के बाद सलमान खान इस फिल्म पर काम शुरू करेंगे।

अंतिम

अंतिम

अंतिम द फाइनल ट्रुथ फिल्म भी सलमान खान की अपकमिंग फिल्मों में शुमार है। जोकि आयुष शर्मा की लीड रोल वाली फिल्म है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X