सलमान खान ने छोड़ी इंशाल्लाह, कहा - मुझे यकीन है भंसाली गद्दारी नहीं करेंगे

Recommended Video

Salman Khan makes big revelation on Sanjay Leela Bhansali's Inshallah | FilmiBeat

कल ही सलमान खान ने एलान किया था कि ईद 2020 पर आने वाली संजय लीला भंसाली की फिल्म इंशाल्लाह पोस्टपोन हो गई है। अब सलमान खान ने मिरर को दिए एक इंटरव्यू में साफ किया है कि उन्होंने फिल्म छोड़ दी है और वो भंसाली के साथ काम नहीं कर रहे हैं। सलमान ने आगे कहा कि मैं और भंसाली भले ही साथ काम ना कर रहे हों लेकिन हम हमेशा दोस्त रहेंगे।

सलमान ने इस इंटरव्यू में कहा, " एक चीज़ मैं कहना चाहता हूं कि भंसाली, इस फिल्म के साथ गद्दारी नहीं करते। मैं चाहता हूं कि वो जैसी फिल्म बनाना चाहते हैं, वैसी फिल्म बनाएं। हमारे रिश्ते पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा। मैं उन्हें इस फिल्म के लिए शुभकामनाएं देता हूं।

salman-khan-confirms-inshallah-being-shelved-due-to-creative-differences-with-sanjay-leela-bhannsali

सलमान खान ने इस इंटरव्यू में अपने और संजय के रिश्ते पर बात करते हुए कहा कि मैं संजय को खामोशी के भी पहले से जानता हूं। सलमान ने बताया कि संजय मुझसे, मनीषा कोईराला के ज़रिए मिलने आए थे। इसके बाद हम दिल दे चुके सनम में अपने साथ काम किया। जब वो इंशल्लाह लेकर आए, मुझे पसंद आई, मैंने हां कर दिया।

दूसरी तरफ, भंसाली प्रोडक्शन्स ने भी ट्वीट करके कहा कि फिलहाल भंसाली प्रोडक्शन्स ने इंशाल्लाह पर काम करना बंद कर दिया है। गौरतलब है कि संजय और सलमान ने जैसे ही इंशाल्लाह पर काम करना शुरू किया था, उनके मतभेद की खबर आना शुरू हो गई थी। वैसे सलमान खान और संजय लीला भंसाली का ये झगड़ा आज से नहीं, हम दिल दे चुके सनम के दिनों से है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X