..................... सलमान खान ने सूरज बड़जात्या के साथ अगली फिल्म की कंफर्म, कहा- 'टाइटल भी फाइनल है' | Salman Khan confirms his next Sooraj Barjatya film in Uunchai screening, says, Prem will return - Hindi Filmibeat

सलमान खान ने सूरज बड़जात्या के साथ अगली फिल्म की CONFIRM, कहा- 'टाइटल भी फाइनल है', VIDEO

salman-khan-confirms-his-next-sooraj-barjatya-film-in-uunchai-screening-says-prem-will-return

सूरज बड़जात्या की आगामी फिल्म 'ऊंचाई' के स्क्रीनिंग पर बॉलीवुड के तमाम सितारे नजर आए। सलमान खान, अक्षय कुमार, कंगना रनौत से लेकर जया बच्चन, रितेश देशमुख सभी राजश्री प्रोडक्शन के 75 साल पूरे होने की खुशी में शामिल होते दिखे। रेड कार्पेट पर सलमान खान अपने दोस्त सूरज बड़जात्या का हाथ थामे पहुंचे थे, जहां उन्होंने ना सिर्फ सूरज बड़जात्या की दिल खोलकर तारीफ की, बल्कि उनके साथ अपनी अगली फिल्म भी कंफर्म कर दी है।

सलमान ने फिल्म ऊंचाई की तारीफ करते हुए कहा, "मैंने ट्रेलर देखकर ही सूरज को कॉल किया था कि यह काफी शानदार है। इस तरह की फिल्म बनाने के पीछे जो सच्चाई के भरा दिल होना चाहिए.. वो सिर्फ इन्हीं के पास है। मैंने इंडस्ट्री में सूरज जैसा इंसान नहीं देखा। यह फिल्म इंडस्ट्री और हमारे देश के अनमोल धरोहर हैं।"

इसके बाद 'प्रेम की वापसी' को लेकर मीडिया के सवालों का जवाब देते हुए सलमान ने हंसते हुए कहा, "हां, प्रेम वापस आ रहा है और इस बार ये उसकी शादी भी करवाएंगे.. इन्होंने फिल्म का टाइटल भी अनाउंस कर दिया है- प्रेम की शादी।"

वहीं, सूरज बड़जात्या ने बताया कि फिल्म का टाइटल भी रेजिस्टर किया जा चुका है। बता दें, सलमान खान और सूरज बड़जात्या की जोड़ी ने इससे पहले "मैंने प्यार किया", "हम आपके हैं कौन", "हम साथ साथ हैं" और "प्रेम रतन धन पायो" जैसी फिल्में दी हैं। जो बॉक्स ऑफिस पर काफी सफल रही हैं। साथ ही दोनों की दोस्ती भी सालों से चली आ रही है।

कोई शक नहीं इनकी वापसी को लेकर फैंस काफी उत्साहित हैं। ऊंचाई के प्रमोशन के दौरान सूरज बड़जात्या ने कंफर्म किया है कि कुछ ही समय में वो सलमान के साथ अपनी अगली फिल्म की तैयारी शुरु करेंगे और ये एक फैमिली फिल्म होगी.. जिसके लिए राजश्री जाना जाता रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X