सलमान खान ने किया ईद 2020 फिल्म का एलान, बताया क्या नहीं है फिल्म का नाम
सलमान खान ने संजय लीला भंसाली की इंशाल्लाह छोड़ने के बाद फैन्स से वादा किया था कि ईद 2020 पर वो फैन्स से मिलेंगे ज़रूर। इसके बाद से सलमान खान की ईद 2020 रिलीज़ के बारे में बात हो रही थी। हाल ही में खबर थी कि इस फिल्म का नाम होगा राधे और इसे सलमान के वांटेड और दबंग 3 डायरेक्टर प्रभुदेवा ही डायरेक्ट करेंगे।
अब सलमान खान ने भी इस पर पहली बार बात करते हुए इस प्रभुदेवा प्रोजेक्ट को कंफर्म कर दिया है। सलमान ने कहा मैं और प्रभुदेवा एक फिल्म पर काम कर रहे हैं। ये ईद पर रिलीज़ होगी लेकिन इसका नाम राधे नहीं होगा।

खबरें थीं कि सलमान और प्रभुदेवा के इस प्रोजेक्ट का नाम राधे होगा और फैन्स को वांटेड - तेरे नाम का कुछ मिला जुला रूप देखने को मिलेगा। लेकिन फिलहाल सलमान ने फिल्म के नाम की सारी अफवाहों को दरकिनार कर दिया है।
गौरतलब है कि ईद 2020 पर सलमान खान, संजय लीला भंसाली की इंशाल्लाह नाम की फिल्म के साथ आने वाले हैं। फिल्म में सलमान खान के अपोज़िट आलिया भट्ट थीं। लेकिन शूटिंग शुरू होने से कुछ दिन पहले ही सलमान ने ये फिल्म छोड़ दी। पर सलमान ने फैन्स को वादा किया था कि ईद पर मिलेंगे ज़रूर।


Click it and Unblock the Notifications