सलमान खान ने ईद पर कर दिया बड़ा धमाका - अरबाज़ खान को कर दी दबंग 4 कंफर्म

सलमान खान बॉलीवुड के सुपरहीरो हैं। वो कभी भी कुछ भी कर सकते हैं। जैसे कि अभी कुछ ही घंटों पहले उन्होंने दबंग 4 कंफर्म कर अपने फैन्स को ईद का तोहफा दे दिया है। दरअसल, सलमान खान, अरबाज़ खान के टॉक शो पिंच के पहले मेहमान थे और ये एपिसोड, ईद के दिन रिलीज़ किया गया है। इस शो पर सलमान खान ने अरबाज़ खान से ढेर सारी बातें कीं।

अरबाज़, सलमान से कई सवाल पूछ रहे थे जिनमें से एक सवाल था उनके चुलबुल अवतार, दबंग के लिए। अरबाज़ ने पूछा, आपकी फेवरिट कौन सी है - दबंग, दबंग 2 या फिर दबंग 3। इस पर सलमान खान का जवाब था - दबंग 4।

salman-khan-confirms-dabangg-4-at-arbaaz-khan-s-show-pinch-in-an-unexpected-way-read-details

अरबाज़ खान ने सलमान खान को चेतावनी भी दी कि आपने अभी अभी दबंग 4 कंफर्म कर दी है। लेकिन सलमान खान ने अपने शब्द वापस नहीं लिए। और बस फिर क्या है जब से सलमान खान के दबंग 4 कंफर्म करने की खबर आई है तब से फैन्स की खुशी का ठिकाना नहीं है। देखा जाए तो पिछले कुछ सालों में सलमान खान ने औसत और फ्लॉप फिल्मों की लाईन लगा दी है। इनमें ट्यूबलाइट से लेकर भारत और रेस 3 से लेकर दबंग 3 तक शामिल है।

ऐसे में सलमान को कड़ी आलोचनाओं का शिकार होना पड़ रहा है। खासतौर से तब जब उनके साथ के एक्टर्स अजय देवगन, सैफ अली खान, अक्षय कुमार और आमिर खान बेहतरीन काम कर रहे हैं। यही कारण है कि सलमान खान अपने 32 साल के करियर में अपनी पहली बायोपिक भी करने जा रहे हैं। उन्होंने भारतीय जासूस रवींद्र कौशिक बनने के लिए हामी भर दी है। लेकिन इसके साथ ही सलमान खान दर्शकों वो देना नहीं भूलेंगे जो उन्हें पसंद है - चुलबुल पांडे।

फ्लॉप फिल्मों की लग गई थी लाईन

फ्लॉप फिल्मों की लग गई थी लाईन

सलमान खान के करियर में एक ऐसा समय आया था जब उनका जादू खत्म हो चुका था। सलमान खान सबके फेवरिट रोमांटिक हीरो थे, सबके चहेते प्रेम। इसके बाद वो कॉमेडी करते हुए भी नज़र आए लेकिन 2000 का दशक खत्म होते होते सलमान खान का जादू भी खत्म होने लगा था। सलमान खान की कोई भी फिल्म दर्शकों के दिल में अपनी जगह नहीं बना पा रही थी।

करियर को बचाने वाला मसीहा

करियर को बचाने वाला मसीहा

इसके बाद सलमान खान के करियर को एक नई दिशा और उन्हें दूसरी ज़िंदगी देने वाले इंसान थे प्रभुदेवा। उन्होंने सलमान खान से वो करवाया जिसे करते सलमान खान कभी नहीं दिखे थे - एक्शन। वांटेड के साथ सलमान खान की एक्शन इमेज लोगों को इतनी पसंद आई कि रातों रात सलमान खान बॉक्स ऑफिस और दर्शक दोनों पर राज करने लग गए।

बैक टू बैक 15 हिट फिल्में

बैक टू बैक 15 हिट फिल्में

वांटेड की सफलता के बाद सलमान खान ने पीछे मुड़कर नहीं देखा। वो ऐसे सुपरस्टार बनकर उभरे जिसे कोई छू नहीं सकता। वो जो कुछ भी कर लें, दर्शक उनकी फिल्म देखेंगे ही देखेंगे। वांटेड के बाद बाद जब भी सलमान खान बॉक्स ऑफिस पर आए, हर कोई किनारे हो गया। उनका आना भर ही कलेक्शन की सुनामी लेकर आ जाता।

दबंग से बन गए पांडे जी

दबंग से बन गए पांडे जी

दबंग के साथ सलमान खान ने इतिहास रचा। पहली बार दर्शकों ने उन्हें एक साथ कॉमेडी, ड्रामा और एक्शन करते देखा। यही कारण था कि चुलबुल पांडे के आते ही दर्शकों ने उसके सिर पर बॉक्स ऑफिस किंग का ताज पहना दिया था। सलमान खान की इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 141 करोड़ की कमाई की थी।

बन गए बॉक्स ऑफिस के टाईगर

बन गए बॉक्स ऑफिस के टाईगर

इसके बाद कबीर खान की एक था टाईगर के साथ सलमान खान ने खुद को बॉलीवुड के सबसे ज़बरदस्त स्पाई के तौर पर भी झंडे गाड़े। फिल्म ने ऐसी सफलता कमाई की इसका सीक्वल भी देखने दर्शक करोड़ों की भीड़ में गए। एक था टाईगर और टाईगर ज़िंदा है के बाद अब फैन्स टाईगर 3 का इंतज़ार कर रहे हैं।

दिल जीत ले गया बजरंगी

दिल जीत ले गया बजरंगी

बीते एक दशक में सलमान खान ने अपने करियर में सब कुछ करने की कोशिश की और फिर उन्होंने एक्टिंग करने की भी ठान ली। सीरियस एक्टिंग। और बजरंगी भाईजान के साथ सलमान खान ने वो जादू किया जो उन्होंने अपने करियर में कभी नहीं किया था। एक इमोशनल सलमान खान को देखकर दर्शक भी उन्हें देखते रह गए।

सुलतान में दे दी टक्कर

सुलतान में दे दी टक्कर

सुलतान में पहली बार सलमान खान एक ऐसी हीरोइन के साथ दिखाई दिए जो फिल्म में उतना ही दिखाई दीं जितना कि सलमान खान। सुलतान के साथ सलमान खान ने खुद पर कड़ी मेहनत की और उनकी ये मेहनत बॉक्स ऑफिस पर रंग लाई। ये तय हो चुका था कि सलमान खान बॉक्स ऑफिस के किंग हैं।

प्रेम की वापसी का था इंतज़ार

प्रेम की वापसी का था इंतज़ार

जब राजश्री प्रोडक्शन्स और सूरज बड़जात्या ने सलमान खान के साथ अपनी वापसी अनाउंस की तो सलमान खान को वापस प्रेम अवतार में देखने को दर्शक बेहद उत्साहित थे। लेकिन फिल्म जब रिलीज़ हुई तो सलमान खान वो जादू नहीं चला पाए। हालांकि फिल्म कमज़ोर होने के बावजूद, बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ चली।

ईद के सुलतान सलमान

ईद के सुलतान सलमान

सलमान खान बॉक्स ऑफिस किंग तो बन ही चुके हैं। हर ईद पर वो दर्शकों को एक ब्लॉकबस्टर तोहफा देने लगे थे। यही कारण था कि कबीर खान की ट्यूबलाईट को लेकर भी दर्शक बेहद उत्साहित थे। लेकिन फिल्म जब रिलीज़ हुई तो सलमान खान ने पहली बार ईद पर दर्शकों को निराश किया। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर भी नहीं चली।

चलता गया सिलसिला

चलता गया सिलसिला

ईद पर निराश करने का सिलसिला बरकरार रखते हुए सलमान खान ने रेस 3 में भी दर्शकों को निराश किया। इसलिए ये तय हो चुका था कि दर्शक ना तो सलमान खान को रोमांटिक प्रेम अवतार में देखने चाहते हैं और ना ही एक्शन अवतार में। अब उन्हें कुछ अलग करना ज़रूरी था।

भारत के साथ एकदम अलग अवतार

भारत के साथ एकदम अलग अवतार

जब रोमांस और एक्शन दोनों ही दर्शकों ने नकार दिया तो सलमान परदे पर लेकर आए इमोशन। भारत के साथ सलमान खान ने दर्शकों को वो सब कुछ देने की कोशिश की जो एक परफेक्ट फिल्म में चाहिए - ड्रामा, इमोशन, कॉमेडी, गाने और कैटरीना कैफ। लेकिन फिर भी सलमान खान, ईद पर दर्शकों को खुश नहीं कर पाए।

दबंग 3 थी आखिरी उम्मीद

दबंग 3 थी आखिरी उम्मीद

अब सलमान खान की आखिरी उम्मीद बची थी दबंग 3। दर्शक लगातार उन्हें हर अवतार में रिजेक्ट करते जा रहे थे चाहे वो एक्शन हो या ड्रामा, रोमांस हो या कॉमेडी। इसलिए सलमान खान उस अवतार में वापस लौटे जो दर्शकों के दिल में बस चुका था। प्रेम के अलावा अगर सलमान खान का एक अवतार दर्शकों के दिल पर राज करता था वो था चुलबुल। लेकिन दबंग 3 के साथ चुलबुल की वापसी भी दर्शकों को खुश नहीं कर पाई।

प्रभुदेवा का लिया साथ

प्रभुदेवा का लिया साथ

सलमान खान ने दबंग 3 के बाद फिर से प्रभुदेवा का दामन हाथा, राधे की वापसी के लिए। राधे, वांटेड में सलमान खान के किरदार का नाम था। पहले सबको लगा कि ये फिल्म वांटेड का सीक्वल है लेकिन इसे अलग तरह से पेश किया गया। दिशा पाटनी के रोमांस के साथ। लेकिन फिर भी सलमान दर्शकों को जीतने में सफल नहीं हो पाए।

फिर से बनने जा रहे चुलबुल

फिर से बनने जा रहे चुलबुल

अब सलमान खान ने कंफर्म तो कर दिया है कि वो फिर से चुलबुल पांडे बनने जा रहे हैं। लेकिन फिल्म कौन बनाएगा, फिल्म की कहानी क्या होगी और फिल्म कहां से दबंग के साथ जुड़ेगी, ये सब तय करने में काफी समय जाने वाला है। यानि कि अगर 2 - 3 साल भी मान लें तो सलमान खान तब तक 60 के करीब पहुंच चुके होंगे। देखना है कि क्या तब तक दर्शक, वापस से चुलबुल पांडे को अपनाने के लिए तैयार होंगे!

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X