सलमान खान को 'आर्या 2' में सुष्मिता का लुक आया पसंद, जमकर की तारीफ़- एक्ट्रेस ने दिया जवाब
डिज़नी+ हॉटस्टार पर रिलीज हुई सुष्मिता सेन स्टारर एक्शन ड्रामा 'आर्या 2' को समीक्षकों और दर्शकों से पॉजिटिव प्रतिक्रिया मिल रही है। राम माधवानी, विनोद रावत और कपिल शर्मा निर्देशित इस सीरीज में सुष्मिता के दमदार प्रदर्शन को काफी पसंद किया जा रहा है।
एक तरफ़ जहां आर्या 2 को मिल रही शानदार समीक्षाओं और प्रतिक्रिया को देखकर सुष्मिता और निर्माता बेहद खुश हैं, वहीं अब सुपरस्टार सलमान खान ने सीरिज के एक होर्डिंग में पूर्व मिस यूनिवर्स के इंटेंस लुक की सराहना की है, जिस पर उनकी नज़र सिटी में ट्रेवलिंग करते हुए पड़ी थी।

सलमान खान ने पोस्टर की एक तस्वीर को कैप्शन के साथ पोस्ट करते हुए कहा, "Arre wah Sush how nice u looking ya. Totally killing it. So happy for u."
हम सभी जानते हैं कि सलमान और सुष्मिता बहुत अच्छे दोस्त हैं और उन्होंने कई प्रोजेक्ट्स पर एक साथ काम किये है। सुष्मिता ने भी पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, "You are a Jaan @beingsalmankhan 🤗❤️💃🏻😁 Thank you soooooo much for all the love & generosity!!! 🙏🤗 #cherished 💋"
सलमान के पोस्ट को फैंस भी बहुत पसंद कर रहे हैं। जिस तरह से सलमान हर कलाकार का उत्साह वर्धन करते हैं, लोग उसकी भी तारीफ कर रहे हैं। बता दें, सलमान- सुष्मिता ने बीवी नंबर 1, तुमको ना भूल पाएंगे, मैंने प्यार क्यों किया जैसी फिल्मों में साथ काम किया है।
पहले सीज़न की शानदार सफलता के बाद, डिज़्नी+ हॉटस्टार इंटरनेशनल एमी नामांकित हॉटस्टार स्पेशल्स, आर्या के एक और पावर-पैक व दिलचस्प सीज़न के साथ वापस आ गया है, जो सभी को प्रभावित कर रहा है।


Click it and Unblock the Notifications












