सुपरस्टार सलमान खान ने इंडस्ट्री में यादगार व शानदार 30 साल किये पूरे!

By Staff

सुपरस्टार सलमान खान और उनके प्रशंसकों के लिए आज एक बड़ा दिन है क्योंकि अभिनेता ने इंडस्ट्री में बेमिसाल 30 साल पूरे कर लिए हैं!बॉलीवुड के कुछ सर्वश्रेष्ठ सिनेमाई अनुभवों के साथ सभी आयु वर्ग के दर्शकों का मनोरंजन करने के तीस वर्षों में सलमान खान ने खुद के लिए एक लीग स्थापित कर ली है।

तीन दशकों के दौरान, सलमान ने बजरंगी भाईजान और सुल्तान जैसी कुछ प्रतिष्ठित फिल्में दीं, जिन्हें आज भी पसंद किया जाता हैं और दोनों ही फिल्में 300 करोड़ की कमाई के साथ बॉक्स ऑफिस पर सफल रहीं है। अन्य फिल्मों के अलावा, सलमान खान की सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली फिल्मों में किक, भारत और प्रेम रतन धन पायो भी शामिल हैं, जो सभी 200 करोड़ के क्लब में अपनी जगह बनाने में सफ़ल रहीं थी।

salman-khan-completes-30-years-in-industry

अभिनेता इस इंडस्ट्री में सबसे बड़े और लॉयल फैनबेस का आनंद लेते है जो यही दर्शाता है कि सुपरस्टार की पहुंच सिर्फ़ बॉक्स ऑफिस आंकड़ो तक सीमित नहीं है। यही नहीं, सलमान खान एक मानवतावादी हैं और अपने 'बीइंग ह्यूमन' फाउंडेशन के माध्यम से, उन्होंने पूरे भारत में लाखों लोगों की मदद की है।

सुपरस्टार की हालिया रिलीज़ "दबंग 3" ने बॉक्स ऑफिस पर सभी का दिल जीत लिया है और 150 करोड़ की कमाई के करीब पहुंच गई है। एक दिलचस्प तथ्य यह है कि यह सलमान की पंद्रहवीं लगातार ऐसी फिल्म है जिसने अपने बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ का आंकड़ा पार किया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X