..................... Salman Khan completed shooting for Race 3 in 76 days, only one song left to shoot - Hindi Filmibeat

#Eid से पहले सलमान खान बन गए अक्षय कुमार, गारंटी ब्लॉकबस्टर के लिए!

सलमान खान स्टारर रेस 3 इस ईद पर रिलीज़ हो रही है। और खबर है कि इस बार सलमान खान रेस 3 की गारंटी बॉक्स ऑफिस सफलता के लिए अक्षय कुमार बन गए हैं। जी हां, जिस तरह अक्षय कुमार दनादन फिल्में करते हैं और रिलीज़ करते हैं।

उसी तरह सलमान खान रेस 3 को केवल 80 दिनों में निपटा रहे हैं। फिल्म की 76 दिन की शूटिंग पूरी हो चुकी है और फिल्म में केवल 4 दिन की शूटिंग बाकी है जो कि एक गाना है जिसे इस महीने के अंत में शूट किया जाएगा।

salman-khan-completed-shooting-race-3-76-days-only-one-song-left

गौरतलब है कि एक इंटरव्यू के दौरान अक्षय कुमार ने कहा था कि मुझे नहीं पता कि लोग 150 - 200 दिन एक ही फिल्म की शूटिंग कैसे कर लेते हैं। उस दौरान सलमान खान, प्रेम रतन धन पायो की शूटिंग कर रहे थे जिसका शेड्यूल लगभग 220 दिनों का था।

लेकिन अब सलमान खान, अक्षय कुमार का फॉर्मूला अपनाते हुए दनादन फिल्में करना शुरू कर चुके हैं और शुरूआत होगी इस ईद से। पिछले साल सलमान खान को ईद पर कितना बड़ा झटका लगा था ये तो सबको याद ही होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X