WOW: 'सुल्तान' सलमान खान ने कुछ ऐसा किया.. जो 'दबंग' में भी नहीं कर पाए!
'सुल्तान' के लिए सलमान खान ने कितनी मेहनत की है, यह शायद सभी नहीं जानते। सुल्तान के ट्रेलर से इतना तो जाहिर है कि इस फिल्म के लिए सलमान खान ने जीतोड़ मेहनत की है। कुश्ती की ट्रेनिंग हो बॉडी बिल्डिंग..सलमान ने काफी पसीना बहाया है।
बहरहाल, खास बात यह भी है कि इस फिल्म के लिए सलमान खान ने मूंछ भी उगाई है। जी हां, फिल्म में सलमान रियल मूंछों के साथ दिखेंगे। इसके लिए सलमान ने डेढ़ महीने तक शेव नहीं किया था।
'सलमान खान में 'खास' टैलेंट है.. जो उन्हें सुपरस्टार बनाता है....'
जबकि अपनी मूछों के लिए मशहूर फिल्म 'दबंग' में भी सलमान नकली मूंछों में नजर आए थे। लेकिन जब सुल्तान की बात आई तो सलमान इस फिल्म में सब कुछ नैचुरल रखना चाहते थे। लिहाजा, कुश्ती सीखना हो या मूछें उगाना.. सलमान खान ने कोई चांस नहीं लिया है।
यहां जानें सुल्तान के लिए सलमान खान ने क्या क्या किया है-


Click it and Unblock the Notifications