मुझे जज ने कहा जेल जाओ मैं गया ना....कभी कहा कि नहीं जाउंगा? - सलमान खान
पद्मावती के सपोर्ट में जिस तरह से पूरा बॉलीवुड के परिवार की तरह खड़ा हो गया है वो काबिले तारीफ है। सलमान खान से लेकर शाहरूख खान, अक्षय कुमार से लेकर ट्विंकल खन्ना तक हर कोई फिल्म के समर्थन में खड़ा है।
फिल्म के समर्थन के लिए पूरा बॉलीवुड, रविवार को 15 मिनट का ब्लैकआउट कर चुका है। सलमान खान एक बार फिर एक इवेंट में पद्मावती का समर्थन करने से नहीं चूके।

सलमान खान ने कहा कि इस तरह से किसी को दुख पहुंचाने का क्या मतलब बनता है। जब सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म पर फैसला दे दिया है, तब इस तरह के विरोध का क्या मतलब है।
मैं 25 सालों से कानून का पालन कर रहा हूं। मुझे जज साहब ने कहा कि जेल जाओ, मैं गया ना। ये कहा क्या कि मैं नहीं जाउंगा। ये क्या बात हुई भला!


Click it and Unblock the Notifications