OUCH: सलमान को बड़ी तेज़ चुभ गई है बाहुबली 2 की बॉक्स ऑफिस कमाई!
सलमान खान ने बाहुबली और प्रभास की सफलता पर एक बार फिर बात की है। अब ये बात अच्छी है या बुरी पता नहीं। लेकिन फिर भी सलमान की बात में दम है। दरअसल, बाहुबली भारतीय सिनेमा के साथ साथ, हिंदी में भी सबसे ज़्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई।
अब ये बात हमारे बॉलीवुड सुपरस्टार्स को कहीं ना कहीं तो चुभ ही रही होगी। ये चुभन सलमान खान के बयान में दिखाई दी। दरअसल, सलमान खुश तो थे पर उनके शब्दों ने धोखा दे दिया।

सलमान ने बाहुबली की तारीफ करते हुए कहा कि हिंदी दर्शकों ने दिखाया है कि उनका दिल कितना बड़ा है। वो कुछ भी देख लेते हैं, किसी भी भाषा में। यही कारण है कि एक तेलुगु फिल्म इतनी बड़ी ब्लॉकबस्टर बन गई।
और यही कारण है कि एक तेलुगु सुपरस्टार भारत का सबसे बड़ा सुपरस्टार बन गया। लोगों ने एक तेलुगु फिल्म को इतना बड़ा बना दिया जबकि तेलुगु स्टार्स को वो जानते भी नहीं है।
हमें साउथ में लोग जानते हैं फिर भी हमारी फिल्में वहां इतना नहीं कमा पातीं जितना कि यहां बाहुबली कमा गई। ज़ाहिर सी बात है कि बाहुबली ने साबित किया कि स्टारडम अच्छी फिल्मों से नहीं आता बल्कि कंटेंट से आता है।
वैसे जानिए बॉलीवुड को बाहुबली से क्या क्या सीखने की ज़रूरत है


Click it and Unblock the Notifications