..................... Salman Khan coming with NFTs, He wrote a post on Twitter! एनएफटी लेकर आ रहे हैं मेगास्टार सलमान खान - Hindi Filmibeat

एनएफटी लेकर आ रहे हैं मेगास्टार सलमान खान, सोशल मीडिया पर ऐसे किया ऐलान!

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने कुछ समय पहले ही घोषणा की थी कि वो मेटावर्स में शामिल होने जा रहे हैं, इसके बाद मेगास्टार सलमान खान ने कुछ ऐसा ऐलान कर दिया है जो कि चर्चा में चल रहा है। दरअसल उन्होने पोस्ट करते हुए बताया है कि वह जल्द ही बॉलीकॉइन के साथ साझेदारी में अपूरणीय टोकन या एनएफटी लॉन्च करेंगे। जी हां.. सलमान खान ने अपनी कई तस्वीरें साझा की हैं और लिखा है कि.. "आ रहा हूं मैं, एनएफटी लेके। bollycoin पर सलमान खान स्टेटिक एनएफटी आ रहे हैं।

बने रहें, भाई लोग!" सलमान खान ने ये ट्वीट किया है जिसमें फैंस लगातार रिएक्ट कर रहे हैं। खबरें तो ये भी हैं कि इसको लॉन्च करने के लिए उन्होने काफी बड़ा कदम उठाया है।

salman khan, सलमान खान

BollyCoin.com ने सलमान खान फिल्म्स, अरबाज खान प्रोडक्शन, सोहेल खान प्रोडक्शन और रील लाइफ प्रोडक्शंस के अपना साझा किया है। ये लोगों को क्लिप और स्टिल्स, डायलॉग, पोस्टर, अनदेखी तस्वीरें और सोशल मीडिया सामग्री और मशहूर हस्तियों के व्यापार में निवेश करने की अनुमति देगा।

सलमान खान लगातार इस पोस्ट को लेकर चर्चा में चल रहे हैँ। वर्कफ्रंट पर सलमान खान इस वक्त टाइगर 3 को लेकर बिजी हैं और लगातार इसकी शूटिंग कर रहे हैं।

इसके अलावा वो आयुष शर्मा के साथ अंतिम को लेकर व्यस्त हैं और इसकी रिलीज की तैयारी कर रहे हैं। सलमान खान इसके अलावा आने वाले समय में किक 2 और भाईजान जैसी फिल्मों में नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X