ट्विटर छोड़कर कहां जाऊंगा : सलमान खान

पढ़े : फिर ऐश्वर्या संग इश्क करेंगे सलमान
सलमान अब वह दोबारा ट्विटिंग कर रहे हैं, बुधवार को उन्होंने इस साइट पर अपना एक स्केच पोस्ट किया। सलमान ने जो स्केच ट्विटर पर डाला है उसे दबंग की एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने बनाया है। गौरतलब हे कि 13 सितंबर को सलमान ने ऐसे संकेत दिए कि वह ट्विटर से दूर जा सकते है। यह सब उनके एक पाकिस्तानी टीवी चैनल को दिए इंटरव्यू की वजह से हुआ, उस इंटरव्यू में सलमान ने मुंबई हमलों पर टिप्पणी करते हुए कह दिया कि इस हमले में उच्च वर्ग के लोग मारे गए इसीलिए इतना हंगामा हुआ।
इस बात पर देश के कुछ दक्षिणपंथी संगठन और राजनीतिक दल नाराज हो गए और उन्होंने सलमान का विरोध शुरू कर दिया। बाद में सलमान ने अपने बयान पर माफी मांग ली, तभी उन्होंने ट्विटर छोड़ने का संकेत दिया था। लेकिन बुधवार को वह लौट आए और उनके चार लाख से ज्यादा फॉलोअर्स ने राहत की सांस ली।


Click it and Unblock the Notifications