सलमान और अक्षय की टीम बनी और अब सलमान के पास "Diamond" है!
सलमान खान प्रोड्यूसर के तौर पर अपनी नई पारी की धमाकेदार शुरूआत कर चुके हैं। कम से कम उनकी आने वाली फिल्मों से तो कुछ ऐसा ही लग रहा है।
सलमान खान 50 साल से ऊपर के हो गए हैं और जिस तरह उनका प्लान चल रहा है, आप उनके कायल हो जाएंगे। दरअसल एक तरफ सलमान जहां अपने करियर में केवल चुनिंदा फिल्मों पर ध्यान देना चाह रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ वो प्रोड्यूसर के तौर पर अपने कदम जमा चुके हैं।
इसलिए उनकी आने वाली फिल्मों में अक्षय कुमार, सुशांत सिंह राजपूत औऱ जैकलीन फर्नांडीज़ दिखने वाले हैं। लेकिन इतना ही नहीं, इस लिस्ट में अब एक और नया नाम शामिल हो चुका है - सिद्धार्थ मल्होत्रा।

गौरतलब है कि सलमान सिद्धार्थ के काम से काफी इंप्रेस है। एक विलेन देखने के बाद उन्होंने कहा था कि सिद्धार्थ एक डायमंड हैं और फिर अक्षय कुमार के साथ ब्रदर्स की भी उन्होंने तारीफ की थी।
अब सलमान ने सिद्धार्थ को अपने प्रोडक्शन हाउस की एक फिल्म में साइन किया है। ये फिल्म असली घटना पर आधारित होगी लेकिन बायोपिक नहीं होगी।
[अक्षय कुमार के जॉली एलएलबी 2 Box Office ने ये भी कर डाला!]
वैसे भी सलमान खान हमेशा से ही नए टैलेंट को मौका देने पर यकीन रखते हैं। इन 10 हीरोइनों के काम पर भी उनकी बराबर नज़र है। वहीं अपने बिग बॉस के कंटेस्टेंट को भी वो करियर की सलाह देने से नहीं चूकते हैं।
["16 फिल्में फ्लॉप हो चुकीं लेकिन फिर भी 4 फिल्में हाथ में"]
सलमान खान ने वैसे भी वरूण धवन को अपनी कॉपी बताया है वहीं बाकियों पर भी उनका मानना है कि टाइगर, रणवीर, सिद्धार्थ, अर्जुन सब काफी अच्छा काम कर रहे हैं। ये सब तब छोटे थे जब हम लोग जवान थे। इसलिए ये सारे हम लोगों की जेनरेशन को देखकर बड़े हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications