एक्टर मोहित बघेल का 27 की वर्ष में निधन- सलमान खान के साथ किया है काम- बॉलीवुड ने जताया शोक

By Staff

सलमान खान की रेडी, सिद्धार्थ- परिणीती की फिल्म जबरिया जोड़ी जैसी फिल्मों का हिस्सा रहे एक्टर मोहित बघेल ने शनिवार को अपनी आखिरी सांसे ली हैं। मोहिल महज 27 वर्ष के थे। बताया जा रहा है कि वह कैंसर से पीड़ित थे और मथुरा स्थित अपने घर पर अंतिम सांस ली। सोशल मीडिया पर बॉलीवुड दिग्गज सहित उनके फैंस दुख व्यक्त कर रहे हैं।

Recommended Video

Salman khan's film ready star Mohit baghel died at 27 due to cancer..| filmibeat

रिपोर्ट्स के मुताबिक मोहित की कीमोथेरपी 14 मई को हुई थी। शनिवार को उनका निधन हो गया। मोहित मथुरा से थे और उनका ट्रीटमेंट नोएडा में चल रहा था। कहा जा रहा है कि कोरोना महामारी लॉकडाउन की वजह से मोहित को सही इलाज नहीं मिल सका।

mohit baghel

अपनी छोटी सी उम्र में ही कड़ी मेहनत और लगन के चलते बॉलीवुड में एक अलग पहचान बना ली थी। कॉमेडी शो 'छोटे मियां' के साथ अपने करियर की शुरुआत करने के बाद वो कई बॉलीवुड फिल्मों का भी हिस्सा रहे। मोहित ने सलमान खान की फिल्म रेडी में छोटे अमर चौधरी का किरदार निभाया था।

निर्देशक राज शांडिल्य ने मोहित के निधन पर शोक जताते हुए ट्विट किया, "मोहित मेरे भाई.. इतनी जल्दी क्या थी जाने की? मैंने तुझसे कहा था देख तेरे लिए सारी इंडस्ट्री रुक गयी है जल्दी से ठीक होके आजा उसके बाद ही सब काम शुरू करेंगे, तू बहुत अच्छी एक्टिंग करता है, इसलिए अगली फिल्म के सेट पे तेरा इंतज़ार करूँगा...और तुझे आना ही पड़ेगा ॐ साई राम #cancer RIP"।

वहीं, परिणीति चोपड़ा ने भी दुख व्यक्त किया है। एक्ट्रेस ने लिखा- "जितने लोगों के संग काम किया उनमें बेहतरीन इंसानों में से थे। खुश, पॉजिटिव और हमेशा मोटिवेटेड, लव यू मोहित। RIP"

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X