भाईजान बने चचाजान! क्लिन शेव में और बूढ़े दिखे सलमान खान, चेहरे पर साफ दिखे झुर्रियां और ढल चुकी उम्र के निशान

Salman Khan Clean Shave Look: सुपरस्टार सलमान खान (Salman Khan) अपकमिंग फिल्म 'सिकंदर (Sikander)' को लेकर चर्चाओं में बने हुए है। इसी बीच अब सलमान खान (Salman Khan Latest Photos) की कुछ ऐसी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं जिनमें फैंस उनका लुक (Salman Khan Looking Old) देख काफी हैरान-परेशान दिखाई दे रहे हैं। दरअसल, इन लेटेस्ट तस्वीरों में सलमान खान की ढलती उम्र और चेहरे पर पड़ी झुर्रियां (Salman Khan Face Wrinkles) साफ दिखाई दे रही हैं। इसके साथ ही सलमान खान का चेहरा काफी सूजा सा भी नजर आ रहा है।
सलमान खान की लेटेस्ट तस्वीरें
सलमान खान की इन लेटेस्ट तस्वीरों की बात करें तो हाल ही में उनकी फिल्म का आखिरी सीन मुंबई में फिल्माया गया। इस दौरान सलमान खान को पैपराजी ने स्पॉट किया और उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर मिनटों-सेकेंडों में वायरल हो गई हैं।
क्लीन शेव में सलमान खान
इन फोटोज में सलमान क्लीन शेव लुक में नजर आ रहे हैं। इसमें उन्होंने व्हाइट और ब्लू टी-शर्ट, ब्लैक लेदर जैकेट और कैप पहनी हुई है। फैंस उनके इस लुक को देखकर हैरान हैं और इस पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं।
भाईजान बने चचाजान
सलमान की लेटेस्ट फोटोज को देखकर कुछ फैंस उनकी उम्र को लेकर चिंता जता रहे हैं। एक यूजर ने लिखा- "हमारा हीरो बूढ़ा हो रहा है!" दूसरे ने लिखा- "अचानक से इतना ओल्ड लुक कैसे?" एक शख्स ने लिखा, "भाईजान बने चचाजान" सलमान खान की सफेद दाढ़ी को देख कर शायद लोग कंफ्यूज हो रहे हैं। हालांकि, कई फैंस ने उनका सपोर्ट भी किया और लिखा कि 60 की उम्र में 40 का दिखना नामुमकिन है।
सिकंदर की रिलीज डेट
बात करें सलमान खान की फिल्म 'सिकंदर' की तो ये ईद 2025 पर रिलीज होगी। ये फिल्म एक्शन और थ्रिलर से भरपूर होगी। इसमें सलमान और रश्मिका की जोड़ी को लेकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं। इसमें काजल अग्रवाल, सत्यराज और प्रतीक बब्बर भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
सिकंदर का ट्रेलर
फिलहाल फिल्म की टीम ट्रेलर पर काम कर रही है। बताया जा रहा है कि साजिद नाडियाडवाला और उनकी टीम फिल्म का एक दमदार ट्रेलर जारी करेगी। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, ट्रेलर आने वाले-7- 8 दिनों में रिलीज हो सकता है।


Click it and Unblock the Notifications