इधर निकाह रचा रहे थे अरबाज खान.. उधर पुरानी भाभी मलाइका को सलमान खान ने भेज दिया ये तोहफा

Salman Khan Christmas Gift For Malaika Arora: बॉलीवुड अभिनेता और प्रोड्यूसर अरबाज खान ने अपने दूसरे निकाह की खबर से हर किसी को हैरान कर दिया है। जहां एक ओर अरबाज खान मेकअप आर्टिस्ट शुरा खान के साथ निकाह कर रहे हैं तो वहीं सलमान खान अभी भी पुरानी भाभी मलाइका अरोड़ा की यादों में डूबे हैं।
सलमान खान ने क्रिसमस के मौके पर एक्स भाभी मलाइका अरोड़ा के लिए खास तोहफे भिजवाए हैं। इन तोहफों की तस्वीरें मलाइका ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट करते हुए सलमान खान का शुक्रिया अदा किया है।
मलाइका को अरबाज से अलग हुए लंबा समय बीत चुका है। मगर एक्ट्रेस अब भी अपने एक्स हसबैंड के टच में हैं। खान परिवार से एक्ट्रेस के कॉर्डियल रिलेशन्स मैंटेन हैं। पूरी दुनिया में क्रिसमस का खुमार छाया है। सोशल मीडि.ा पर लोग इससे जुड़े वीडियो अपलोड कर रहे हैं। इस बीच मलाइका ने सलमान खान की टीम 'बींग ह्यूमन' से मिले गिफ्ट की झलक व्यूअर्स को दिखाई है।
एक क्लिप में मलाइका ने दिखाया कि उन्हें सांता क्लॉज की कैप, गुडीज, चॉकलेट और कई सारे छोटे-छोटे आइटम्स मिले हैं।
गिफ्ट पैक के साथ ही मलाइका के लिए प्यारा सा क्रिसमस मैसेज भी लिखा गया है- ''क्रिसमस और न्यू ईयर की आपको ढेर सारी शुभकामनाएं। आपकी दोस्ती और हमें मिलने वाले सपोर्ट के लिए हमने छोटा सा हैम्पर तैयार किया है। उम्मीद है कि इसे देख आपके चेहरे पर स्माइल आएगी।''
बता दें कि मलाइका के एक्स हसबैंड अरबाज खान आज मेकअप आर्टिस्ट शूरा खान से निकाह करेंगे। थोड़ी देर में निकाह फंक्शन्स शुरू हो जाएंगे। मलाइका और अरबाज ने 1998 में लव मैरिज की थी। शादी के 18 साल बाद कपल ने अलग होने का रास्ता चुना। दोनों का 18 साल का बेटा अरहान है।


Click it and Unblock the Notifications
