PLAN: सलमान खान,ग्रेट ग्रैंड मस्ती का सेट...विवेक ओबेरॉय...जानबूझकर!
[गपशप] ये खबर तो गपशप गली में फैल ही गई है कि सलमान खान ग्रेट ग्रैंड मस्ती के सेट पर पहुंचे थे और वहां वो सबसे मिले सिवाय विवेक ओबेरॉय के! सलमान खान किसी प्रमोशन इवेंट के लिए मेहबूब स्टूडियो में थे और बगल में ही चल रही थी ग्रेट ग्रैंड मस्ती की शूटिंग और सलमान खान सबसे मिलने चले गए।
जब सलमान डायरेक्टर इंद्र कुमार से मिले तो वो उन्हें एक्टर की वैनिटी वैन में ले गए जहां रितेश और विवेक थे। सलमान वैन में जितनी तेज़ी से घुसे उतनी ही तेज़ी से बाहर निकल आए। बाद में विवेक वैन में ही बैठे रहे जबकि बाकी लोग वैन से निकलकर सलमान की खातिर में जुट गए।
अब सवाल ये है कि जब सलमान को पता था कि वहां ग्रेट ग्रैंड मस्ती की शूटिंग चल रही है तो क्या वो वहां जानबूझकर गए थे या फिर उनका स्टाफ इतना गैर ज़िम्मेदार है कि उन्हें बताना ज़रूरी नहीं समझा गया कि सेट पर विवेक ओबेरॉय भी हैं।
और एक गलती जिसकी विवेक ना जाने कितनी बार माफी मांग चुके हैं, उसके लिए बार बार उन्हें इस तरह इग्नोर करना और असहज फील कराना गलत था। वो भी तब जब विवेक ओबेरॉय ने खुलकर बिना किसी से डरे मीडिया में ये 10 बयान कुबूल किए हैं -


Click it and Unblock the Notifications













