LUCKY: सलमान के लिए इतना रोईं कि मिल गया सुलतान में रोल!
सूज़ी खान अब सलमान खान की फिल्म सुलतान का हिस्सा है। वो फिल्म में अनुष्का शर्मा के बचपन का किरदार निभा रही हैं। पहले ये किरदार कोई और बच्ची निभा रही थीं लेकिन सलमान को लगा कि सूज़ी अनुष्का से हू-ब-हू मिलती हैं।
सूज़ी खान अगर किसी को नाम से नहीं भी याद होंगी, तो भी वो बच्ची सबको याद होगी जो सलमान खान की बजरंगी भाईजान देखकर फूट फूटकर रोई थी। उसका वीडियो काफी वायरल हुआ था क्योंकि कबीर खान ने खुद शेयर किया था।
[सलमान - करिश्मा के सेट पर नन्हीं करीना]
वीडियो में बजरंगी भाईजान देखने के बाद बच्ची फूटफूट कर रोने लगती है और जब पूछा गया कि रो क्यों रही है तो उसने कहा कि वो सलमान से बहुत प्यार करती है। वीडियो देखने के बाद सलमान ने ट्वीट किया कि वो भी सूज़ी से बहुत प्यार करते हैं।
देखिए सलमान के साथ इन नन्हें स्टार्स की तस्वीरें -


Click it and Unblock the Notifications