..................... Salman Khan Choreographer Shabina Khan Reveal Facing Casting Couch Incidents During Her Early Career In Bollywood - Hindi Filmibeat

सलमान खान की फेवरेट कोरियोग्राफर से हुई काम के बदले गंदी डिमांड, बोलीं- मेरी मां ने मुझे...

Shabina Khan Casting Couch: शबीना खान को बॉलीवुड की एक मशहूर कोरियोग्राफर माना जाता है और आपको बता दें कि वह सलमान खान की भी फेवरेट है। सलमान खान की हर एक फिल्म में उनका एक गाना जरूर होता है।

Shabina Khan

शबीना खान इंडस्ट्री में बेहद कम उम्र से ही काम करती आ रही है और सालों के बाद में उन्होंने हाल ही में कास्टिंग काउच को लेकर खुलासा किया है। शबीना खान ने बताया कि इंडस्ट्री में उन्हें सलमान खान ने ही काम दिलवाया है।

घर चलाने के लिए छोटी उम्र से किया काम

हाल ही में हिंदी रश के साथ इंटरव्यू के दौरान शबीना खान ने बताया कि "मैं शुरू से डॉक्टर बनना चाहती थी। लेकिन घर चलाने के लिए बहुत ही छोटी उम्र से काम करना शुरू करना पड़ा और मैं बहुत ही छोटी थी जब गणेश आचार्य के साथ काम करना शुरू किया था।"

शबीना खान आगे बताती है कि "इस इंडस्ट्री में सलमान खान ही इकलौते ऐसे एक्टर हैं जिन्हें इंसान के काम की परख है। इसी के चलते उन्होंने अपनी हर एक फिल्म में मुझे काम दिया था। सलमान खान ही इकलौते ऐसे एक्टर है जिनकी हर एक फिल्म में मेरे एक या दो गाने जरूर होते हैं। ऐसा इसीलिए क्योंकि मैं उनके साथ काम करने में बहुत कंफर्टेबल हूं और उनके साथ काम करना बहुत सेफ भी है। इसी के चलते वह सुपरस्टार है क्योंकि यह लोग किसी के साथ गंदी हरकतें नहीं करते हैं।"

शबीना संग हुई थी गंदी डिमांड

शबीना से जब सवाल किया गया कि क्या कभी उन्होंने कास्टिंग काउच का सामना किया है तो उन्होंने इस पर बात की और कहा कि "हां बहुत कम उम्र में मेरे सामने कई गांधी डिमांड रखी गई थी। लेकिन मैंने हाथ जोड़े और मैं सेट छोड़ कर चली गई थी। मैं बहुत खुशकिस्मत हूं कि मेरे साथ कुछ भी गलत नहीं हुआ। मैंने भले ही मजबूरी में काम करना शुरू किया लेकिन मेरी मां ने मुझे कह दिया था कि भूखे रह लेंगे लेकिन गलत काम बिल्कुल नहीं करना।"

शबीना से छीना गया था काम

शबीना ने बताया कि "मुझे यह भी कहा गया था कि तुम रानी मुखर्जी की तरह लगती हो तो एक्टिंग कर लो। तो मैंने मना कर दिया था क्योंकि मुझे उस रास्ते जाना ही नहीं था। मेरे साथ में कुछ भी गलत ना हो इसी वजह से मैंने अपने कपड़े पहनने का तरीका भी बदल दिया। सलमान ने मुझे 'प्रेम रतन धन पायो' फिल्म में काम दिया था। इसके बाद मैं 9 महीने खाली बैठी रही और किसी ने भी मुझे काम नहीं दिया। लोगों ने तो बस मेरा काम छीना है।"

गणेश आचार्य को लेकर कही ये बात

कोरियोग्राफर से जब सवाल किया गया कि गणेश आचार्य पर मी टू का आरोप लगाया गया था। क्या उनके साथ में काम करते वक्त आपने कुछ ऐसा महसूस किया है? तो शबीना ने बताया कि "नहीं। जब मैं उनके साथ काम करती थी तो बहुत ज्यादा छोटी थी। लेकिन जब मुझे चीज़ें समझ आ गई थी तो मैंने काम छोड़ दिया था।"

शबीना खान ने बताया कि "क्या सच है क्या झूठ मैं बताना नहीं चाहती। वो बहुत बड़ा नाम हैं। मेरे गुरु भी है। लेकिन जिन्होंने उन पर इल्जाम लगाया है मैं उनकी भी इज्जत करती हूं। लेकिन मैं इस बारे में सही तरीके से जवाब नहीं दे सकती हूं। जो भी लड़की नीतू के लिए आवाज उठाती है वह यूं ही दुनिया के सामने अपनी इज्जत नहीं उछालेगी। बस में इतना ही कहूंगी कि जब हो रहा है तब बोलो क्योंकि बाद में बोलकर कोई फायदा नहीं होता।" शबीना ने यह भी बताया की फिल्म इंडस्ट्री में एक फीमेल कोरियोग्राफर के तौर पर काम करना थोड़ा सा मुश्किल होता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X