सलमान ने एश्वर्या के साथ हम दिल दे चुके सनम को बताया बेस्ट MEMORY और मुस्कुराते हुए कहा...
Recommended Video

सलमान खान को पता है कि हेडलाइन्स कैसे देनी है और इस मामले में वो मीडिया को निराश कभी नहीं करते हैं। तो हुआ यूं कि आयुष शर्मा की डेब्यू फिल्म लवरात्रि के ट्रेलर लॉन्च के दौरान उनसे उनके फेवरिट नवरात्रि की याद के बारे में पूछा गया। तो सलमान खान का जवाब बिना रूके तपाक से आया कि मेरे लिए तो हम दिल दे चुके सनम ही याद है।
इसके बाद सलमान ने ढोली तारो बोला, थोड़ा रूके और मुस्कुराने लगे। बस क्या, फिर तो यही आज की सुबह का मसाला बनना था। तो हमने भी आपको परोस दिया है। सलमान खान और ऐश्वर्या राय का नाम आज भी साथ में फैन्स लेते हैं तो आंहें भर ही लेते हैं। खैर, हम दिल दे चुके सनम बॉलीवुड की बेस्ट गुजराती फिल्म है, इसमें कोई शक नहीं।

बात करें लवरात्रि की तो फिल्म का ट्रेलर रिलीज़ हो चुका है और लोगों को पसंद भी आ रहा है। लेकिन अगर सबसे ज़्यादा कुछ पसंद आ रहा है तो वो है लवरात्रि का गरबा सॉन्ग जो टिपिकल गुजराती गरबा गीत है।
बात करें हम दिल दे चुके सनम की तो सलमान खान और ऐश्वर्या राय एक ऐसा प्रेमी जोड़ा है जिसका अंत भले ही थोड़ी अजीब तरीके से हुआ हो, पर जब तक ये दोनों साथ थे, बॉलीवुड में इनसे रोमांटिक कोई कपल नहीं था।
सलमान और ऐश की प्रेम कहानी शुरू हुई हम दिल दे चुके सनम के सेट पर। पर संजय लीला भंसाली की इस फिल्म के लिए शाहरूख और आमिर पहली चॉइस थे, सोचिए ज़रा और शाहरूख और आमिर समीर और वनराज के किरदार में होते तो बज जाती न कहानी की बैंड।


Click it and Unblock the Notifications

