सलमान खान 50: सुलतान के साथ सलमान का सबसे स्पेशल गिफ्ट!
[बॉलीवुड समाचार] सलमान खान अपनी आने वाली फिल्म सुलतान के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं लेकिन अब जाकर खुलासा हुआ है कि सलमान खान आखिर इतनी मेहनत क्यों कर रहे हैं। दरअसल, 27 दिसंबर को सलमान खान 50 साल के हो जाएंगे और इस मौके पर वो अपने 50वें जन्मदिन का तोहफा फैन्स को देना चाहते हैं।
हालांकि इस तोहफे के लिए फैन्स को ईद तक का इंतज़ार करना पड़ेगा। क्योंकि ये तोहफा है सुलतान। सलमान खान इस फिल्म को पूरी तरह स्पेशल बनाने में जुट गए हैं जिससे कि उनका एक भी फैन निराश ना हो। ऐसा इसलिए भी है कि प्रेम रतन धन पायो ने फैन्स को काफी निराश किया। क्यों वो जानिए यहां--->[PRDP का धोखा]
तो सलमान खान सुलतान का हर डिपार्टमेंट खुद देख रहे हैं और हर दिन 3 घंटे का समय सुलतान के कंटेंट डेवलपमेंट में दे रहे हैं। वैसे गपशप गली की मानें तो इस जन्मदिन पर सुलतान का पहला टीज़र भी रिलीज़ किया जा सकता है या फिर सलमान की ट्रेनिंग का वीडियो।
सलमान खान 2017 तक बिल्कुल BOOKED हैं और सुलतान के बाद उनकी प्लान की हुई ये फिल्में होश उड़ाने के लिए काफी हैं-


Click it and Unblock the Notifications













