दोस्त आमिर की राह पर सलमान, बच्चों के लिए बनाई चिल्लर पार्टी'
सलमान ने बताया उनकी चिल्लर पार्टी सात बच्चों की कहानी कहती है। जो उनके दिल को काफी छू गई है। इसलिए उन्होंने इस फिल्म को बनाने की कोशिश की है। मुझे बच्चे हमेशा ही अच्छे लगते हैं और जिन्होंने इस में काम किया है वो वाकई में काफी होशियार हैं। सलमान इस बात के लेकर काफी उत्साहित है कि उनकी फिल्म को आईफा में जगह मिली हैं।
आपको बता दें कि सलमान खान इस फिल्म के जरिये निर्माता बन गये हैं। फिल्म का निर्देशन विकास बहल और नितिश तिवारी कर रहे हैं । चिल्लर पार्टी 8 जुलाई को रिलीज होगी।
पहले इसमें एक आयटम नंबर होने की भी खबर आ रही थी जिसे करने वाले थे रणबीर कपूर लेकिन बाद में इसे कैंसिल कर दिया गया। इसके पीछ लोग सलमान खान को बता रहे थे, उनका कहना था कि सलमान कैफ से रणबीर की दोस्ती बर्दाश्त नहीं कर पा रहे हैं इसलिए उन्होंने रणबीर का पत्ता अपनी फिल्म से काट दिया।


Click it and Unblock the Notifications












