..................... सलमान खान ने रमजान के महीने के दौरान की जरूरतमंदों की मदद | Salman Khan Charitable Efforts During The Month Of Ramadan Amid Covid 19 - Hindi Filmibeat

सलमान खान ने रमजान के महीने में दिखाई दरियादिली- लॉकडाउन के बीच कर रहे हैं हजारों लोगों की मदद

कोविड-19 चल रही इस जंग में सलमान खान ने लगातार मदद का हाथ आगे बढ़ाया है। महामारी के बीच, सलमान ने लोगों को घर पर रहने, सामाजिक दूरी का अभ्यास करने और योगदान देने की सलाह देने जैसी जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न प्लेटफार्म का उपयोग किया है।

हर गुजरते दिन के साथ स्थिति अधिक भयावह हो रही है। इस दौरान सलमान हर तरह से मदद की पेशकश कर रहे हैं। ऑल इंडिया स्पेशल आर्टिस्ट्स एसोसिएशन (AISAA) से जुड़े 90 लंबित दिहाड़ी मजदूरों की मदद करने से ले कर 32,000 दैनिक वेतन भोगी श्रमिकों को वित्तीय सहायता प्रदान करने तक, सलमान लगातार इस स्थिति पर अपनी नज़र बनाये हुए हैं।

Salman Khan

हाल ही में, हमने यह भी देखा कि सुपरस्टार ने अपने फार्महाउस के आसपास के गांवों के लिए भोजन और अन्य संसाधनों की व्यवस्था करते हुए, लगभग 2500 परिवारों की जरूरतों को पूरा किया है।

सलमान के करीबी लोग उनकी दरियादिली से अच्छी तरह से वाकिफ हैं। वहीं, रमजान के शुभ महीने के दौरान, सलमान और ज्यादा चैरिटी करने कर रहे हैं, क्योंकि यह दानपुण्य करने का महीना है। इस साल सलमान ने सभी चैरिटी कोविड-19 राहत और लोगों के कल्याण में लगा दिए हैं, कुछ ऐसा है जिसकी राष्ट्र को अभी जरूरत है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X