..................... Salman Khan celebrating 49th Birthday - Hindi Filmibeat

Birthday Special- मिलिये बॉलीवुड के टॉप मिस्टर खान, सलमान से!

इनसे प्यार किया तो डरना क्या क्योंकि ये अगर एक बार कमिटमेंट कर दें तो फिर ये अपने आप की भी नही सुनते। इन्हें भले ही सिमरन ना मिली हो लेकिन इन्होंने सिमरन को उसके प्यार से जरुर मिलवाकर ये साबित किया कि प्यार अगर ना मिले तो भी वो प्यार ही है। अपनी जिंदगी के 48 साल इंडस्ट्री में गुजारने के बाद आज भी सलमान खान देश के मोस्ट एलिजिबल बैचलर की लिस्ट में सबसे ऊपर हैं।

ये एक ऐसे एक्टर हैं जिनपर वक्त और बढ़ती उम्र का असर ढूंढे नहीं मिलता। आज सलमान खान के जन्मदिन पर उनके फैंस इतने उत्साहित हैं कि उनके लगातार आ रहे ट्वीट्स के चलते सलमान खान सोशल नेटवर्किंग साइट ट्विटर पर भी ट्रेंड कर रहे हैं। सलमान खान आज अपना 49वां जन्मदिन मना रहे हैं और इस मौके पर सलमान के चाहने वालों की तरफ से उन्हें ढेर सारी दुआएं व शुभकामनाएँ मिल रही हैं।

सलमान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर अपने जन्मदिन केक की तस्वीर शेयर की है और इस तस्वीर पर सलमान के फैंस ने ढेर सारे कमेंट्स दिये और सलमान खान को जम्मदिन की ढेर सारी शुभकामनाएं भी दी हैं। 27 दिसंबर 1965 में पैदा हुए सलमान खान का असली नाम है अब्दुल रशीद सलीम सलमान खान, इनके पिता सलीम खान हिंदी फिल्म जगत के जाने माने एक्टर, स्क्रीनराइटर हैं।

सलमान ने अपने करियर की शुरुआत की फिल्म बीवी हो तो ऐसी से जिसमें वो फारुख शेख के छोटे भाई व रेखा के देवर के किरदार में थे। लेकिन अपनी दूसरी फिल्म मैने प्यार किया से सलमान खान ने बतौर हीरो अपने करियर की शुरुआत की जिसके लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू मेल एक्टर के अवॉर्ड से नवाजा गया। इसके बाद सलमान खान ने साजन, हम आपके हैं कौन, करन अऱ्जुन, जुड़वा, प्यार किया तो डरना क्या, बीवी नंबर वन, हम आपके हैं कौन, हम साथ साथ हैं, दबंग, वांटेड, रेडी जैसी एक के बाद एक बेहतरीन फिल्में की।

हाल ही में रिलीज हुई फिल्म किक ने सलमान खान के करियर को एक बार फिर से बेहतरीन किक दी है जिसके चलते सलमान साल के टॉप एक्टर्स की लिस्ट में सबसे टॉप पर हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X