..................... Salman Khan Celebrates New Year With Iulia Vantur, Sangeeta Bijlani & Bina Kak! सलमान खान ने यूलिया वंतूर, संगीता बिजलानी और बीना काक के साथ मनाया नए साल का जश्न! - Hindi Filmibeat

सलमान खान ने यूलिया वंतूर, संगीता बिजलानी और बीना काक के साथ मनाया नए साल का जश्न!

हर कोई इस वक्त नए साल 2022 का स्वागत कर रहा है और अपने अपने परिजनों और दोस्तों के साथ पार्टी करते लोग नजर आ रहे हैँ। ऐसे में सुपरस्टार सलमान खान भला कैसे पीछे रह सकते हैं। उनका भी एक तस्वीर इस वक्त सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है जिसमें वो अपनी कथित प्रेमिका यूलिया वंतूर के साथ नजर आ रहे हैँ। इसके अलावा इस मौके पर संगीता बिजलानी और बीना काक भी थीं।

सलमान के साथ सेलिब्रेशन की तस्वीरें बीना ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर शेयर की थीं। ये तस्वीरें जैसे ही सामने आईं काफी पसंद की जा रही है और ऐसा कहा जा रहा है कि सलमान खान की ये तस्वीरें उनके पनवेल फार्महाउस की है।

salman khan, सलमान खान

हाल ही में सलमान ने भी फार्महाउस पर अपने सभी दोस्तों और परिवार के सदस्यों के साथ अपना जन्मदिन मनाया था। इसके अलावा यूलिया वंतूर ने भी कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा की हैं जहां उनके साथ बीना काक, अमृता काक, सामंथा लॉकवुड, संगीता बिजलानी नजर आ रहीं हैं।

इसके अलावा उन्होने एक वीडियो भी पोस्ट किया है जिसमें वे सभी हैप्पी न्यू ईयर के नारे लगा रहे थे। बीना काक ने जो तस्वीरें साझा हैं इनमें सलमान ब्लैक कलर की टीशर्ट और ऊपर व्हाइट जैकेट पहने नजर आ रहे हैं।

सुपरस्टार ने मुस्कुराते हुए वरिष्ठ अभिनेत्री और उनकी बेटी के साथ नए साल के जश्न की तस्वीरें खिंचवाईं। सलमान खान इस वक्त अपने प्रोजेक्ट्स को लेकर काफी चर्चा में चल रहे हैं। आने वाले समय में वो टाइगर 3 में नजर आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X