PICS..सलमान खान के यहां जश्न..कुछ यूं मनाया मम्मी का जन्मदिन
सलमान खान के बारे में सभी जानते हैं कि वो अपनी मम्मी से कितना प्यार करते हैं। उनकी जिंदगी में सबसे अधिक अहमियत उनकी मम्मी रखती हैं। इस बार भी अपनी सलमा खान के जन्मदिन पर पूरा खान परिवार एक साथ नजर आया और सभी एक से बढ़कर एक लग रहे थे।
सलमान खान भी इस दौरान नजर आए और सभी बेहद खुश भी नजर आ रहे थे। पार्टी में जैकलीन फर्नांडिस, मलाइका अरोड़ा सहित सलमान खान के फैमिली फ्रेंड भी शामिल होंगे। सलमान खान के घर में कोई भी खास मौका हो उसे धूमधाम से सेलिब्रेट किया जाता है।

अभी कुछ दिनों पहले भी अर्पिता खान की शादी की दूसरी सालगिरह पर भी पूरा परिवार एक साथ नजर आया था।इस पार्टी में लूलिया वंतूर भी शामिल हुई थीं और काफी खूबसूरत लग रही थीं। आगे की स्लाइड्स पर देखें तस्वीरें।


Click it and Unblock the Notifications