भांजी आयत के पहले जन्मदिन पर 55 के हुए सलमान, एडल्ट स्टार से न्यूकमर तक सबने किया विश
सलमान खान ने 27 दिसंबर को अपना 55वां जन्मदिन मनाया। और ये जन्मदिन मना उनके पणवेल फार्महाउस पर कुछ खास दोस्तों के साथ। और सलमान ने ये जश्न मनाया अपनी भांजी, आयत के साथ जो इसी दिन एक साल की हो गईं। गौरतलब है कि सलमान खान की बहन अर्पिता खान शर्मा और उनके पति आयुष शर्मा ने 27 दिसंबर 2019 को एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया था।
फार्महाउस से सलमान खान और उनके दोस्तों की कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं। सलमान ने मीडिया के साथ केक काटकर उनके साथ भी बातचीत की।

जहां आयत और सलमान खान की इस तस्वीर से नज़र ही नहीं हटेगी, वहीं, सलमान खान रितेश देशमुख के बेटों राहिल और रियान के साथ भी मस्ती करते दिखाई दिए।
वहीं सलमान खान को बधाईयां मिलने का सिलसिला दिन भर चलता रहा और अभी भी जारी है। यहां तक कि मशहूर एडल्ट स्टार Kenda Lust ने भी अपनी और सलमान खान की एडिट की हुई तस्वीर के साथ उन्हें जन्मदिन की बधाई दी।
वहीं अगर बॉलीवुड की बात करें तो हर छोटे बड़े सितारे ने सलमान खान की तस्वीरों से इंस्टाग्राम पर बधाईयों की सुनामी ला दी।


Click it and Unblock the Notifications

