अर्पिता के घर विराजे गणेश, सल्लू बोले गणपति बप्पा मोरया...
हमेशा की तरह इस बार भी गणपति बप्पा सलमान खान के घर पर विराजे हैं। जैसा कि सबको मालूम है कि सलमान खान पिछले 20 सालों से हिंदुओं का प्रमुख त्यौहार गणेश चतुर्थी को बड़े ही मन और पवित्रता से मनाते हैं।
हर साल की तरह इस बार भी सलमान खान भगवान लंबोदर को अपने घर में सजाया है लेकिन इस बार गणपति सलमान के लिए सलमान के घर पर नहीं बल्कि सलमान की बहन अर्पिता के घर पर विराजे हैं। क्योंकि सलमान के मुंबई वाले घर में रंगरोवन का काम चल रहा है।
सलमान खान के लिए खास इस मौके पर उनके और उनके परिवार के अलावा कुछ बेहद करीबी दोस्त और रिश्तेदार मौजूद थे। जैसा कि आपको मालूम हो कि यह त्यौहार गणेश जी के दोबारा जन्म से जुड़ा हुआ है इसलिए इसका बेहद महत्व है।
अक्सर लोगों को आश्चर्य होता है कि सलमान एक मुस्लिम होने के बाद भी इस त्यौहार को इतना धूम-धाम से क्यों मनाते हैं तो इसके पीछे वजह यह है कि सुपरस्टार सलमान खान की मां डोंगरा हिंदू हैं।
इसलिए डोंगरा और सलीम खान के बेटे सलमान खान आधे हिंदू औऱ आधे मुस्लिम हैं। इसलिए अगर सलमान ईद मनाते हैं तो शिवरात्रि और गणेश उत्सव भी मनाते हैं।
नीचे की स्लाइड पर क्लिक कीजिये देखिये गणपति बप्पा के लिए सलमान खान और उनके परिवार कितना उत्साहित है।


Click it and Unblock the Notifications











