Eid 2023: परिवार संग सलमान खान ने खास अंदाज में मनाई ईद, सोशल मीडिया पर तस्वीर हुई वायरल

Eid 2023

Eid 2023: ईद के खास मौके पर देश भर में खुशियां मनाई जा रही हैं, हर कोई अपने दोस्तों और परिवार संग समय बिता रहा है। ऐसे मौके पर सेलेब्स भी अपने परिवार संग ईद का जश्न मना रहे हैं और सोशल मीडिया के जारिए से फैंस को बधाई दे रहे हैं। इस कड़ी में सलमान खान ने भी फैंस को ईद की मुबारकबाद दी फिर परिवार के साथ भी त्यौहार मनाते नजर आए।

दरअसल बात ऐसी है कि, ईद के मौके पर सलमान के परिवार की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें अभिनेता अपने परिवार के सभी लोगों के साथ पोज देते नजर आए।

परिवार मिलन की यह तस्वीर सलमान खान के बहनोई और अभिनेता आयुष शर्मा ने सोशल मीडिया पर साझा की। इस तस्वीर में सलमान के अलावा हेलन, अभिनेता के माता-पिता सलीम खान और सलमा खान नजर आए।

इस खास तस्वीर में सलमान के भाई अरबाज और सोहेल, बहनें अर्पिता खान शर्मा और अलवीरा खान अग्निहोत्री, बहनोई आयुष शर्मा और अतुल अग्निहोत्री, भतीजे निर्वाण, योहान खान और अयान अग्निहोत्री भी दिखे। साथ ही आयुष और अर्पिता के बेटे आहिल और बेटी आयत भी फैमिली फोटो का हिस्सा बनें।

हर साल की तरह सलमान खान ने इस साल भी अपने फैंस को खास अंदाज में ईद की बधाई दी। सलमान ने शनिवार की शाम को अपने मुंबई स्थित आवास के बाहर खड़े प्रशंसकों को अपनी बालकनी से ग्रीट किया। अभिनेता के साथ उनके पिता सलीम खान भी नजर आए।

इससे पहले सलमान ने सुपरस्टार आमिर खान के साथ अपनी तस्वीर साझा की थी, जिसमें दोनों बेहद हैंडसम नजर आ रहे थे। तस्वीर साझा करते हुए अभिनेता ने कैप्शन में लिखा था, 'चांद मुबारक।'

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान इन दिनों अपनी फिल्म को लेकर सुर्खियों में बनें हुए हैं। अभिनेता की नई फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' के बारे में तो यह फिल्म सलमान की ईद को दिवाली नहीं बना पाई यानी दर्शकों को यह फिल्म कुछ खास पसंद नहीं आ रही है। इसके अलावा सलमान की पाइप लाइन में कई सारे दूसरे प्रोजेक्ट्स भी हैं।

Read more about: eid 2023
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X