स्वतंत्रता दिवस से पहले भारतीय नौसेना के लिए सलमान खान ने बनाई रोटी, किया जमकर डांस, देखिए फोटो

इस साल अपने स्वतंत्रता दिवस को काफी खास सलमान खान ने बना दिया है। जहां पर देश के जवानों के साथ सलमान खान ने अपनी जिंदगी के यादगार समय को बिताया है। इसकी कुछ तस्वीरें सामने आयी हैं।सलमान खान ने भारतीय नौसेना के जवानों से मिलने विशाखापत्तनम पहुंचे। जहां पर जवानों के साथ उन्होंने जमकर एंटरटेनमेंट किया।

बता दें कि सलमान खान विशाखापत्तनम अपनी फिल्म के सिलसिले में गए हुए थे। ऐसे में उन्होंने सैनिकों के साथ रहकर कुछ समय बिताने की योजना बनाई।सलमान खान की सैनिकों के साथ मस्ती करते हुए कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। एक तस्वीर में सलमान ने कस्टम नेवी की कैप पहन रखी हुई है। इस मौके पर सलमान खान ने वेटलिफ्टिंग भी की।

Salman Khan

उन्होंने सेनिकों के बीच भारतीय झंडा भी लहराया। सलमान की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर उनके कई फैंस ने वायरल किया है। एक्टर के कई फैन पेज पर शेयर की जा चुकी हैं। एक फोटो में सलमान किसी कैप साइन करते हुए नजर आ रहे हैं। सलमान खान ने यहां पर जमकर एंटरटेनमेंट भी किया है।

सलमान खान भारतीय नौसेना के साथ

सलमान खान भारतीय नौसेना के साथ

युवाओं के साथ सिर्फ हंसी-मजाक ही नहीं बल्कि डांस मूव्स भी करने से सलमान पीछे नहीं हटे हैं। एक तरफ जहां सलमान ने सभी से बात की तो वहीं उनके साथ रोटियां बनाते हुए भी दिखाई पड़ रहे हैं। सलमान ने नेवी के जवानों के साथ रस्साकशी का भी लुत्फ उठाया।

सलमान ने बनाई रोटी

सलमान ने बनाई रोटी

तस्वीरों को देखकर साफ अंदाजा लगाया जा सकता है कि सलमान ने सैनिकों के साथ अपने इस समय को पूरी मस्ती के साथ आनंद उठाया है। याद दिला दें कि कुछ दिन पहले सलमान खान को जान से मारने की धमकी मिली थी। सलमान ने खुद के लिए बंदूक रखने का लाइसेंस हासिल किया है। साथ ही अपनी गाड़ी और घर की सुरक्षा भी बढ़ा दी है।

सलमान खान नौसेना के साथ

सलमान खान नौसेना के साथ

आपको बता दें कि सलमान खान अपनी आगामी फिल्म भाईजान की शूटिंग में बिजी हैं। पहले इस फिल्म का नाम कभी ईद कभी दिवाली रखा गया था। सलमान खान अपनी आगामी सभी फिल्मों में बैक टू बैक एक्शन करते हुए दिखाई देंगे।भाईजान के पहले सलमान खान की सबसे बड़ी एक्शन फिल्म बनेगी टाइगर 3 और किक 2। इतना ही नहीं सलमान खान और शाहरुख खान की जोड़ी एक साथ पठान में भी नजर आएगी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X