भांजी को गोद में उठाकर सलमान खान ने काटा केक, आतिशबाजी कर मनाया गया जन्मदिन का जश्न

Salman Khan

Salman Khan celebrate his 59th birthday: बॉलीवुड के भाई जान यानी कि सलमान खान अपने खास अंदाज और स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। सलमान खान का इस बार 59वां जन्मदिन था और इस खास दिन को अंबानी परिवार ने और खास बना दिया जी हां, अनंत अंबानी ने हाल ही में वंथरा में सलमान खान के जन्मदिन का आयोजन किया था।

की गई जबरदस्त आतिशबाजी
इस खास मौके पर उनके पूरे परिवार को निमंत्रण दिया गया। सलमान खान के जन्मदिन को और भी खास बनाने के लिए उनकी फिल्मों के गानें बजाए गए साथ ही जमकर आतिशबाजी देखने को मिली। जमकर डांस और मौज मस्ती के बीच सलमान खान की केक कटिंग करवाई गई।

सलमान खान के केक कटिंग का वीडियो वायरल
हाल ही में सलमान खान के केक कटिंग का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि सलमान खान एक दम सिंपल आउटफिट में नजर आ रहे हैं। उन्होंने ब्लैक कलर की शर्ट और ब्लू जींस पहनी हुई है। सलमान खान अपनी भांजी आयत को गोद में उठाकर केक काटते नजर आ हैं। बता दें कि सलमान खान की भांजी का जन्मदिन भी सलमान खान के जन्मदिन वाले दिन ही होता है इसीलिए दोनों ने साथ मिलकर केक कटिंग की।

आयत को दुलार करते हैं सलमान खान
बता दें कि आयत सलमान खान की छोटी बहन अर्पिता खान और आयुष शर्मा की बेटी हैं जो सलमान खान के बेहद करीब हैं। सलमान खान आयत को गोद में उठाए कई बार नजर आ चुके हैं।

रिलीज हुआ सिकंदर का टीजर
सलमान खान के जन्मदिन पर उनके फैन्स को भी तोहफा मिला है। जी हां, बीते दिन सिकंदर का टीजर जारी किया गया है। इस टीजर में सलमान खान का अलग ही लुक देखने को मिल रहा है। फिलहाल तो फैन्स तो सिकंदर का टीजर बेहद पसंद आया है। फिल्म के रिलीज डेट के बारे में बताएं तो फिल्म 28 मार्च 2025 में रिलीज होगी

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X