Salman Khan Birthday- भांजी आयत के साथ सलमान खान ने काटा केक, आधी रात को गैलेक्सी के सामने जमा हुए फैंस

Salman Khan Birthday- मेगास्टार सलमान खान आज 58 साल के हो गए। 27 दिसंबर 1965 को जन्में सलमान खान के फैंस सोशल मीडिया पर उनके जन्मदिन की बधाईयां दे रहे हैं। इस वक्त उनके करोड़ों फैंस भाईजान की लंबी उम्र की दुआ कर रहे हैं।
सलमान खान ने अपना 58 जन्मदिन काफी धूम धाम से मनाया है। उन्होने अपनी भांजी आयत के साथ जन्मदिन मनाया जो कि उनके साथ जन्मदिन शेयर करती है। इस मौके पर बॉबी देओल समेत उनके कई करीबी मौजूद थे।
इस वीडियो की बात करें तो पहले आयत केक काटती है और पूरा परिवार उसके लिए बर्थडे सॉन्ग गाता हुआ नजर आता है। आयुष शर्मा, अर्पिता और हेलेने समेत परिवार के कई सदस्य वहां मौजूद हैं।
सलमान खान भी केक काटते हुए नजर आ रहे हैं। जैसे ही सोशल मीडिया पर उनका ये वीडियो सामने आया लोगों के कमेंट्स भी नजर आ रहे हैं। लोग लगातार उनको जन्मदिन की बधाई दे रहे है।
पैपराजी से मिले सलमान खान
एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कि पैपराजी से साझा किया है। सलमान को कई फोटोग्राफरों द्वारा जाते कैमरे में कैद करते देखा जा सकता है, जो उनकी एक झलक पाने के लिए हवाई अड्डे के टर्मिनल के बाहर खड़े थे।
टाइगर अभिनेता काली टी-शर्ट, काली जैकेट और नीली डेनिम पैंट में बहुत खूबसूरत लग रहे थे। उनके बॉडीगार्ड शेरा उनके बगल में चलते नजर आए। वीडियो के वायरल होते ही लोग यहां पर उनको विश कर रहे हैं। फोटोग्राफर्स को देखते ही सलमान ने तुरंत हाथ जोड़कर उनका स्वागत किया और सलाम वाला पोज भी दिया।
रात को ही जमा हो गए फैंस
सर्दी की रात थी लेकिन सलमान खान के फैंस आधी रात को ही उनके घर के सामने जमा हो गए। एक वीडियो वायरल हो रहा है जो कि एएनआई ने साझा किया है, ये वीडियो करीब 4 बजे पोस्ट किया गया है। गैलेक्सी के सामने उस वक्त फैंस का हुजुम नजर आ रहा है।


Click it and Unblock the Notifications