क्या इस बार सलमान के घर पर नहीं आयेंगे गणपति बाबा?

सलमान खान.. जिनके लिए खुदा, भगवान और गॉड.. हर कोई बराबर है.. तभी तो उनके ब्रांद्रा हाउस में जिस तरह धूम-धाम से ईद मनायी जाती है उतने ही धूम-धाम से गणपति बाबा मोरया भी कहा जाता है।

लेकिन इस बार सलमान के बांद्रा हाउस में गणपति बाबा.. के जयकारे नहीं सुनायी देंगें.. और ना ही गणपति बाबा उनके घर आयेंगे..इससे पहले कि आप लोग कुछ और सोचें और अपने दिमाग के घोड़े दौड़ायें।

हम आपको बता देते हैं कि इस बार सलमान खान के पनवल फार्महाउस वाले घर में गणपति बाबा को बैठाया जायेगा क्योंकि सलमान खान के ग्लैक्सी बांद्रा अपार्टमेंट वाले हाउस में रंगोरोवन चल रहा है, जिसके कारण वहां गणपति को बिठाना सही नहीं होगा इसलिए इस बार सलमान ने फार्महाउस चुना है बाबा के लिए।

गौरतलब है कि अपनी चहेती बहनों अलवीरा और अर्पिता के साथ पिछले 12 सालों से सलमान खान अपने घर पर गणपति बाबा को विराजते हैं लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। खैर सलमान और उनका पूरा परिवार विघ्नहर्ता को अपने घर में लाने के लिए पुरजोर तैयारी कर रहा है। इस बार पनवल का फार्महाउस गणपति बाबा मोरया... के जयकारों से गुंजायमान होने वाला है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X