Salman Khan ने सेट पर करिश्मा कपूर को चूमने की कोशिश की, एक्ट्रेस ने ऐसे संभाली सिचुएशन वरना...

Salman Khan Kissing Karisma Kapoor Video: 90 के दशक में एक ऐसी जोड़ी थी, जिनका फिल्मों में आना हिट होने की गारंटी मानी जाती थी। ये जोड़ी थी सलमान-करिश्मा की, जिन्होंने साथ में कई फिल्मों में काम किया और कई फिल्में सुपरहिट भी थीं। लेकिन हाल ही में सलमान करिश्मा का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें सलमान करिश्मा के हुस्न के जलवे में अपना आपा खोते नजर आ रहे हैं।
सलमान करिश्मा की जोड़ी थी पॉपुलर
कपूर खानदान की बेटी करिश्मा कपूर ने जब फिल्म इंडास्ट्री में कदम रखा तो हर कोई उनके हुस्न का दीवाना बन गया। उन्होंने एक के बाद कई हिट फिल्में भी दीं। 90 के दशक में करिश्मा की जोड़ी गोविंदा के साथ खूब पसंद की जाती थी लेकिन गोविंदा के अलावा उन्हें सलमान के साथ भी खूब पसंद किया जाता था।
कई हिट फिल्मों में किया काम
सलमान करिश्मा ने साथ में जुड़वा, हम साथ-साथ हैं, दुल्हन हम ले जाएंगे, चल मेरे भाई, बीवी नंबर 1, जैसी हिट फिल्मों में काम किया है। इन्हीं फिल्मों में से एक फिल्म के एक गाने का बिहाइंड द सीन वायरल हो रहा है। ये वीडियो सलमान और करिश्मा की फिल्म 'चल मेरे भाई' का है, जिसमें वो एक गाना शूट कर रहे हैं और गाना शूट करते-करते सलमान करिश्मा का को किस करने की कोशिश करते दिख रहे हैं।
सलमान ने करिश्मा को किस करने की कोशिश की
ये वीडियो सामने आते ही कुछ लोग सलमान खान के पक्ष में आए और उस वीडियो को AI द्वारा बनाए होने का दावा किया। लेकिन जब इस गाने के बिहाइंड द सीन को देखा गया तो पता चला कि असल में सलमान ने करिश्मा को किस करने की कोशिश की थी। अब वो किस वाकई में स्क्रिप्ट का हिस्सा थी या नहीं... ये तो पता नहीं चल पाया है। लेकिन सॉन्ग में ये किस दिखाया नहीं गया है।
लोगों के रिएक्शन
अब बात करते हैं कमेंट सेक्शन की तो कुछ लोगों ने कहा कि करिश्मा और सलमान साथ में अच्छे लगते हैं और उन्हें शादी कर लेनी चाहिए। एक यूजर ने तो चौंकाने वाला दावा करते हुए लिखा- 'उस समय उनका अफेयर चल रहा था, उस समय की मैगजीन के मुताबिक, यहां तक कि करिश्मा ने कपिल शर्मा शो में भी माना था कि उन्हें सलमान पर क्रश है।' एक और यूजर ने लिखा- 'सलमान को करिश्मा पसंद थी, वो भी उन्हें पसंद करती थी वो दोनों गुपचुप तरीके से डेट कर रहे थे वो बहुत खूबसूरत लग रही हैं और सलमान फिदा हो गए'। एक और यूजर ने लिखा- 'मुझे समझ नहीं आया कि इन दोनों ने शादी क्यों नहीं की।'


Click it and Unblock the Notifications